UPI का यूज करते समय इन बातों को करते हैं नजर अंदाज तो हो सकता है बड़ा नुकसान, अभी ध्यान दें
आजकल हर जगह UPI का इस्तेमाल देखने को मिलता है। अगर आप भी UPI का इस्तेमाल करते हैं और इस बात को नजरअंदाज करते हैं, तो आप भारी नुकसान का सामना कर सकते हैं। इसलिए UPI का इस्तेमाल करते समय आपको कई चीजों का खास ध्यान रखने की आवश्यकता है।
क्योंकि एक गलती की वजह से आपको भारी नुकसान हो सकता है। कहने का मतलब यह है कि इससे आपको तो नुकसान होगा ही, लेकिन साथ में बैंक अकाउंट से पैसे कटने के बाद भी पेमेंट नहीं होगी। आपके मन में अब यह सवाल उठ रहा होगा कि ऐसा कैसे हो सकता है, तो चलिए इसके बार में जान लेतें हैं।

UPI का इस्तेमाल करते समय ध्यान रखने वाली बातें
एक्स्ट्रा चार्ज: UPI का इस्तेमाल करते समय आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि कोई ऐप आपसे एक्स्ट्रा चार्ज की डिमांड तो नहीं कर रहा है। अगर कोई ऐप आपसे एक्स्ट्रा चार्ज की डिमांड कर रहा है, तो आपको उसे तुरंत कैंसिल कर देना चाहिए। कई बार ऐसा होता है कि हम छोटी-छोटी बातों पर ध्यान नहीं देते हैं, लेकिन हमें इन बातों पर ध्यान देना चाहिए।
फास्टैग रिचार्ज: फास्टैग रिचार्ज के दौरान आपको काफी ध्यान रखना होता है। कई बार देखा जाता है कि गाड़ी का नंबर गलत दर्ज करने के बाद भी कई लोग पेमेंट कर देते हैं। ऐसा करने से भी आपको बचना चाहिए। ऐसा लगातार करने से नुकसान होगा। इसके साथ ही गलत नंबर की वजह से हो सकता है कि आपकी गाड़ी का रिचार्ज भी ना हो और आपके बैंक अकाउंट से पैसे भी कट जाएं। इसलिए इस बात का भी पूरा ध्यान रखें।
QR Code पर नाम और नंबर का भी रखें ध्यान: QR Code के समय में वैसे तो हर कोई पेमेंट देखकर ही करता है। लेकिन आपको इस चीज का बहुत ही ध्यान रखना चाहिए। अगर आप इस पर ध्यान नहीं देंगे, तो आपको काफी नुकसान हो सकता है। इसलिए पेमेंट करते समय QR Code पर सही नाम आ रहा है या नहीं इस बात का ध्यान रखें और सहीं नबंर दर्ज करें।
एक गलती आपको बड़े नुकसान में डाल सकती है और आपके बैंक अकाउंट से पैसे भी कट सकते हैं। हालांकि NPCI की तरफ से भी UPI को सिक्योर बनाने के लिए भरपूर प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन यहां आपकी भी जिम्मेदारी बनती है कि आप भी कई चीजों का विशेष ध्यान रखें।


Click it and Unblock the Notifications








