Home
News

आईएफए 2013 में दिखेगा दुनिया का सबसे पतला वॉयरलैस टच कीपैड

बर्लिन में 6 सितंबर को शुरु होने वाले आईएफए 2013 के दौरान कैम्‍ब्रिज यूके की कंपनी सीएसआर ने दुनिया का सबसे पतला कीपैड सर्फेस पेश करेगी। जिसकी मोटाई मात्र 0.55 एमएम है। ये पूरी तरह से वॉयरलैस है जिसे यूजर अपने पीसी या फिर मोबाइल में ब्‍लूटूथ की मदद से कनेक्‍ट कर सकता है।

कंपनी का दावा है ये दुनियां का सबसे पतला टच की पैड है। कीपैड की सबसे खास बात है इसे एक बार किसी भी डिवाइस से कनेक्‍ट करने के बाद ये कीबोर्ड और माउस दोनों की तरह प्रयोग किया जा सकता है।

आईएफए 2013 में दिखेगा दुनिया का सबसे पतला वॉयरलैस टच कीपैड

इसके अलावा इस कीपैड में प्रोटेक्‍टिव सर्फेस का प्रयोग किया गया है जिससे इसे टैबलेट में एक कवर की तरह भी प्रयोग किया जा सकता है। बस जब मन चाहा कवर को ओपेन किया और कीपैड की तरह प्रयोग करने लगे। एंड्रायड डिवाइसेस के अलावा इसे आईओएस 6 और आईओएस 7 डिवाइसेस से भी कनेक्‍ट किया जा सकता है। कंपनी के अनुसार इसमें लो पॉवर वॉयरलैस तकनीक का प्रयोग किया गया साथ ही इसकी टच स्‍क्रीन काफी सेंस्‍टिव है जो स्‍मूद वर्क करती है।

आईएफए 2013 में दिखेगा दुनिया का सबसे पतला वॉयरलैस टच कीपैड

इस वॉयरलैस टच सर्फेस को बनाने में सीएसआर ने एटमेल (Atmel) और कंडक्‍टिव इंकजेट टेक्‍नालॉजी (Conductive Inkjet technology) के साथ एक अनुबंध भी किया है। ऑफीशियली सीएसआर अपने नए टच सर्फेस को 6 सितंबर के दिन आईएफए में पेश करेगा। कंपनी ने अभी इसकी कीमत और दूसरे फीचरों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X