IFA 2017 : अब तक लॉन्च हुए ये Cool Device
टेक्नोलॉजी की दुनिया में साल का यह समय बेहद खास होता है, क्योंकि इस समय होता है IFA। Internationale Funkausstellung यानी कि IFA (2017) यूरोप का सबसे बड़ा टेक ट्रेड शो है, ठीक वैसे ही जैसे US का CES।

IFA 6 दिनों के लिए होता है, जो हमेशा ही या तो अगस्त के अंत या फिर सितंबर की शुरुआत में रखा जाता है। हर बार की तरह इस साल भी कई बड़े लॉन्च इस इवेंट में अब तक देखने को मिले हैं, वहीं कई बड़े लॉन्च होने बाकि हैं।
आज हम IFA 2017 में लॉन्च हुए उन डिवाइस की बात करेंगे जो हमें सबसे कूल लगे हैं। तो चलिए बिना देरी किए शुरू करते हैं अपनी लिस्ट।
Jedi Challenges AR Headset
Disney और लेनोवो की पार्टनरशिप की बदौलत अब स्टार वॉर्स के फैन्स को एक शानदार तोहफा मिला है। अब यूज़र्स को Jedi Challenges AR Headset की मदद से मिलेगा शानदार एक्सपीरियंस।
Logitech Craft Keyboard
क्लासी दिखने वाला यह लॉजीटेक कीबोर्ड फ्लाशिप MX मास्टर 2एस माउस के साथ पैर किया जा सकता है. इसका डिज़ाइन बेहद खूबसूरत है और इसलिए यह हमारी लिस्ट में शामिल है.
Sony's WH-1000XM2 headphones
सोनी के कई हैडफ़ोन आपने अबतक देखे होंगे, लेकिन IFA 2017 में लॉन्च हुआ Sony's WH-1000XM2 अब तक का सबसे खास हैडफ़ोन है. सोनी के सेंस इंजन इसमें दिए गए हैं.
Panasonic smart laundry
पैनासॉनिक ने IFA में कई तरह के प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं. इनमें अब शामिल हो गया है यह कूल लांड्री जो कि बेहद इंटेलीजेंट लांड्री सिस्टम है.


Click it and Unblock the Notifications







