Iffalcon K31: बिना रिमोट आवाज से कंट्रोल होती है ये टीवी
स्मार्टटीवी बाजार में टीसीएल एक जानी-मानी कंपनी है, कंपनी ने कुछ समय पहले पी 8 सीरीज़ लांच की थी जो AI टेक्नालॉजी बेस टीवी थी, एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जो किसी छोटे दिमाग की तरह काम करता है इस बार इसी तकनीक के साथ कंपनी ने आईफाल्कन K31 सीरीज़ बाजार में पेश की है।

55''50''43'' स्क्रीन साइज़ के नए 4K AI टीवी में एचडीआर और माइक्रोडिमिंग के फीचर दिए गए हैं जो एक रियल वीडियो और साउंड क्वालिटी का रियल टाइम एक्सपीरियंस देते हैं।
चलिए जानते हैं आईफाल्कन K31 में दी गईं कुछ खासियतों के बारे में
शुरुआत करते हैं इसके सबसे खास फीचर की जो है एआई का फीचर टीवी में ये फीचर 4 तरीकों से काम करता है पहला वॉयस इंट्रैक्शन दूसरा पिक्चर इंज़न तीसरा साउंड इंजन और चौथा इंटरकनेक्शन। वायस इंट्रैक्शन में टीवी को अवाज की मदद से कंट्रोल किया जा सकता है इसके अलावा घर की स्मार्ट डिवाइसेस भी वॉयस से ही कंट्रोल कर सकते है जो कई काम आसान बना देता है।
AI पिक्चर इंजन
पिक्चर इंजन AI एलगोरिदम की मदद से हर सीन को पहचान से कांट्रास्ट और सेचुरेशन एडजस्ट करता है ताकि आपको रियलिस्टिक और विविड व्यूईंग एक्सपीरियंस मिल सके। इसके साथ AI सीन पिक्चर इनहेंसमेंट टेक्नालॉजी इसमें डेप्थ ऑफ फील्ड देती है ताकि आप छोटे से छोटा डीटेल भी मिस न कर सकें।
AI साउंड इंजन
आईफाल्कन K31 में 10-10 वॉट के दो स्पीकर दिए गए है, हर कंटेंट का साउंड अलग-अलग होता है जेसे अगर आप मैच देख रहे या फिर कोई मूवी देख रहे हैं, AI साउंड इंजन हर साउंज को एनालाइज़ करके वॉल्यूम को एडजस्ट करता है ताकि आपको क्रिस्टल क्लीन साउंड क्वालिटी मिले।
AI इंटरकनेक्शन
स्मार्टफोन, टीवी के साथ अब घर भी स्मार्ट हो चुके हैं, स्मार्ट बल्ब, स्मार्ट किचन, स्मार्ट वैक्यूम क्लीनर के अलावा और भी कई चीजे है जो हम अपने घरों में यूज़ करते हैं, के 31 में AI इंटरकनेक्शन की मदद से ये सभी स्मार्ट होम डिवाइसेस कंट्रोल की जा सकती है, अब इसके लिए आपको एक छोटी सी वॉयस कमांड देनी होगी।


Click it and Unblock the Notifications








