Home
News

फेसबुक ने दिया 70 लाख रूपये का पैकेज

फेसबुक ने दिया 70 लाख रूपये का पैकेज

आईआईटी कानपुर में छात्र छात्राओं के प्लेसमेंट अभियान के तहत सबसे बड़ा 70 लाख रूपये वाषिर्क का पैकेज फेसबुक ने बीटेक एम टेक डयुएल डिग्री प्रोग्राम (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग ) के एक छात्र को दिया है। इस प्रोग्राम के अन्य छात्र छात्राओं को भी काफी अच्छा पैकेज मिला है लेकिन सिद्वार्थ को सर्वाधिक पैकेज आफर किया गया है ।

आई आई टी कानपुर में दो दिसंबर से प्लेसमेंट अभियान चल रहा है और इस बार संस्थान के करीब 950 छात्र छात्राओं ने प्लेसमेंट कार्यालय में अपना पंजीकरण कराया था, जिसमें स्नातक और परास्नातक दोनों तरह के छात्र छात्रायें शामिल थे ।दो दिसंबर से अभी तक कितने छात्र छात्राओं को कितना पैकेज मिला है इसकी जानकारी आईआईटी प्रशासन एकत्र कर रहा है और उसे शीघ्र ही मीडिया के समक्ष पेश किया जायेगा ।

आई आई टी कानपुर के रजिस्ट्रार संजीव कशालकर ने बताया कि प्लेसमेंट अभियान में शामिल 950 छात्र छात्राओं में से करीब आधे से अधिक छात्र छात्राओं को विभिन्न राष्ट्रीय और अन्तरराष्ट्रीय कंपनियों के आफर मिल चुके है जिसमें से सबसे बड़ा पैकेज फेसबुक ने बीटेक एम टेक डयुएल डिग्री प्रोग्राम (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) के छात्र सिद्वार्थ अग्रवाल को 70 लाख रूपये वाषिर्क का दिया है ।

फेसबुक ने ही कुछ अन्य छात्र छात्राओं को भी अच्छे पैकेज का आफर दिया है लेकिन इसकी विस्तृत जानकारी अभी उपलब्ध नही हो पायी है । उन्होंने बताया कि छात्र छात्राओं के प्लेसमेंट अभियान के तहत पहले ही दिन दो दिसंबर को ही विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने छात्र छात्राओं का साक्षात्कार कर 106 छात्रों को नौकरी के लिये आफर पत्र दिया था ।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X