Home
News

Xiaomi MI की चौथी सालगिरह में मात्र 4 रुपए में मिलेंगे स्मार्टफोन

By Devesh

इस वक्त भारत में सबसे ज्यादा स्मार्टफोन बेचने वाली कंपनियों में चीन की Xiaomi कंपनी सबसे आगे हैं। पिछले कुछ सालों में इस कंपनी ने भारत समेत पूरी दुनिया में शानदार बिजनेस किया है। जिसकी वजह से इस कंपनी का स्मार्टफोन इस वक्त भारत में काफी लोग इस्तेमाल कर रहे हैं। भारतीय मार्केट से इस कंपनी को एक अलग पहचान मिली है। शाओमी ने करीब आज से चार साल पहले Xiaomi MI 3 के साथ भारतीय बाजार में कदम रखा था। जिसके बाद कंपनी ने एक के बाद एक कई स्मार्टफोन को लॉन्च करके भारत में अपनी धाक जमा ली। अब कंपनी अपनी चौथी सालगिरह का जश्न मनाने की तैयारी कर रही है। अपनी इस चौथी सालगिरह पर कंपनी ग्राहकों के लिए कुछ खास ऑफर्स भी लेकर आ रही है।

Xiaomi MI  की चौथी सालगिरह में मात्र 4 रुपए में मिलेंगे स्मार्टफोन

यह ऑफर 10 जुलाई यानी एमआई की सालगिरह से 12 जुलाई तक Xiaomi की वेबसाइट Mi.com पर चलेगी। तीन दिन तक यह एमआई एनिवर्सरी सेल आम ग्राहकों के लिए चालू रहेगी। कुछ चुनिंदा एमआई यूजर्स को 9 जुलाई यानी आज 12 बजे से सेल में हिस्सा लेने का मौका मिला है। इस सेल में बहुत सारे आकर्षक ऑफर की दिए जा रहे हैं। Xiaomi कंपनी इसमें 4 रुपए की फ्लैगशिप सेल आयोजित करेगी। इस ऑफर के तहत यूज़र्स को मात्र 4 रुपए में मी एलईडी स्मार्ट टीवी 4 (55 इंच), रेडमी वाई2, रेडमी नोट 5 प्रो और मी बैंड 2 खरीदने का मौका मिलेगा। इसके अलावा Xiaomi Mi Mix 2 और Xiaomi Mi Max 2 जैसे हैंडसेट काफी कम दाम में बेचे जाएंगे।

इस खास ऑफर में एमआई ने इंस्टेंट डिस्काउंट और कैशबैक जैसे ऑफर के लिए कंपनी ने एसबीआई, पेटीएम और मोबीक्विक के साथ साझेदारी भी की है। अगर आप इस सेल को दौरान एमआई प्रोडक्ट को लेने के लिए एसबीआई का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो आपको 500 रुपए का फ्लैट कैशबैक दिया जाएगा। हालांकि इसमें एक कंडीशन भी है कि इस कैशबैक के लिए ग्राहक को कम से कम 7,500 रुपए की खरीदारी करनी पड़ेगी। इसी तरह से पेटीएम ने भी न्यूनतम 8,999 रुपए की खरीदारी पर 500 रुपए का इंस्टेंट कैशबैक देने का ऐलान किया है। इसके अलावा पेटीएम फ्लाइट टिकट पर 1,000 और मूवी टिकट पर 200 रुपए का कैशबैक देने जा रही है। वहीं मोबीक्विक ने भी 25 प्रतिशत तक कैशबैक देने का फैसला किया है लेकिन उनकी कैशबैक करने की अधिकतम राशि 3,000 रुपए है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi Mi Now the company is preparing to celebrate its fourth anniversary. At its fourth anniversary, the company is also offering some special offers for the customers. This offer will run on Xiaomi's website Mi.com from July 10 to July 12, the anniversary of MI. In this cell, other products, including many smartphones, will be available at a considerable price.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X