WhatsApp पर Incognito Mode: अब Meta AI से गुपचुप बातें होंगी और डेटा भी रहेगा सेफ!
WhatsApp लगातार नए फीचर्स लाने में जुटा है और इस बार कंपनी अपने यूजर्स की प्राइवेसी को लेकर बड़ा कदम उठाने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, WhatsApp जल्द ही Meta AI चैट्स के लिए Incognito Mode पेश कर सकता है। इस फीचर को हाल ही में ऐप के बीटा वर्जन में देखा गया है, जो पूरी तरह से प्राइवेसी-फोकस्ड होगा।
जानकारी के अनुसार, यह मोड Google Chrome के Incognito Mode और Safari के Private Browsing जैसा काम करेगा। यानी जब यूजर Meta AI से चैट करेंगे, तो उनकी क्वेरीज़ या बातचीत का इतिहास सेव नहीं होगा। इसका मतलब है कि आप संवेदनशील या निजी विषयों पर भी सवाल पूछ सकेंगे और डेटा के दुरुपयोग की चिंता नहीं रहेगी।

क्या है रिपोर्ट में?
WABetaInfo की रिपोर्ट बताती है कि Android बीटा वर्जन 2.25.28.1 में इस फीचर की झलक मिली है। अगर यह फीचर ऑन कर दिया जाए, तो Meta AI आपके डेटा को न तो ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल करेगा और न ही पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस के लिए। इतना ही नहीं अगर आप चैट विंडो से बाहर निकलते हैं तो आपकी क्वेरीज अपने आप डिलीट हो जाएंगी।
नहीं सेव होगी हिस्ट्री
लीक हुई स्क्रीनशॉट्स में यह भी देखा गया है कि जैसे ही यूजर Incognito Mode ऑन करेंगे, ऐप एक वार्निंग प्रॉम्प्ट दिखाएगा "No personalisation, no history, no memory." यानी भविष्य की बातचीत में न तो पुरानी चैट्स दिखेंगी और न ही कोई डेटा सेव होगा।
चल रही है टेस्टिंग
इसके अलावा, हाल ही में WhatsApp Meta AI का Voice Chat Mode भी टेस्ट कर रहा है। इस फीचर से यूजर दो-तरफा वॉयस चैट शुरू कर सकेंगे, जिससे AI अनुभव और भी व्यक्तिगत और इंटरैक्टिव हो जाएगा। फिलहाल, इस फीचर के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन आने वाले हफ्तों में इसे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








