Independence Day 2024: इस खास मौके पर Flipkart लाया Flagship Sale, मिलेंगी कई डील्स
Independence Day 2024: जैसा कि हम सभी जानते हैं कि हर साल Independence Day हम 15 अगस्त को मनाते हैं। इस बार हम सभी 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहे हैं। ऐसे में पूरे देश में जश्न और उल्लास का माहौल है। भारत के ऑफलाइन स्टोर हो या ऑनलाइन स्टोर सभी जगह ऑफर्स की बहार आ गई है।
ऐसे में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart, Independence Day 2024 के खास मौके पर भारतीय ग्राहकों के लिए 'Flagship Sale 2024' को पेश करने जा रहा है। माना जा रहा है कि कंपनी ने इस सेल को Amazon Great Freedom Festival Sale की तर्ज पर पेश करने की योजना बनाई है।

Flipkart की इस सेल में यूजर्स को स्मार्टफोन्स पर भारी छूट मिलने वाली है। अगर आप नया फोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो ये सेल आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी से कम नहीं होगी। चलिए जानते हैं इस सेल के बारे में कि ये कब लाइव होगी।
इन ब्रांड्स के स्मार्टफोन्स पर मिलेगी छूट
मिली जानकारी के मुताबिक इस सेल में Motorola, Samsung, Nothing, Apple, Realme, Redmi जैसे कई स्मार्टफोन की एक बड़ी रेंज बेहतरीन डील्स के साथ मिलने वाली है। आपको बता दें कि Flipkart Flagship Sale कल यानी 6 अगस्त 2024 से दोपहर के 12 बजे से शुरू होने वाली है।
जैसा कि ये सेल स्वतंत्रता दिवस 2024 के चलते पेश की जा रही है, इसलिए इसे 'Parade Of Deals' भी नाम दिया गया है। Independence Day 2024 की इस Parade Of Deals में अगर आप ICICI Bank, Yes Bank या BOB कार्ड से शॉपिंग करते हैं, तो आपको सीधे 10% का इंस्टिंट डिस्काउंट मिलेगा।
कौन से फोन पर मिलेगा ऑफर
मिली जानकारी के मुताबिक, Motorola G85 5G की सेल 6 अगस्त को फ्लिपकार्ट पर लाइव होगी। इसके साथ ही Motorola G24, Motorola G64, Motorola Edge 50 Ultra, Motorola Edge 50 Fusion और Motorola Edge 50 Pro भी भारी डिस्काउंट मिल सकते हैं। Samsung के भी कई सारे फोन्स इस सेल में आपको सस्ते मिल सकते हैं।
iPhone लवर्स के लिए भी इस सेल में iPhone 14 और iPhone 15 Plus पर छूट मिलने वाली है। Redmi और Realme के भी कई सारे स्मार्टफोन्स पर बंपर ऑफर देखने को मिलेगा। इतना ही नहीं Flipkart यूजर्स को सेल के शुरू होते ही कई सारी नई डील्स भी देखने को मिल सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications








