दूरसंचार कंपनियों में जुड़े 77.9 लाख मोबाइल धारक बने

देश में मोबाइलधारकों की संख्या में दिन पर दिन बढोत्तरी होती जा रही है। ट्राइ द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक अक्तूबर, 2011 में दूरसंचार कंपनियों ने 77.9 लाख मोबाइल ग्राहक बनाए जिससे देश में टेलीफोन ग्राहकों की संख्या बढ़कर 91.45 करोड़ पहुंच गई। दूरसंचार क्षेत्र के नियामक ट्राई द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में अक्तूबर तक मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर 88.14 करोड़ पहुंच गई जो इससे पिछले महीने 87.36 करोड़ थी।
इसके साथ ही देश में कुल दूरसंचार घनत्व 76.03 प्रतिशत प्रति 100 लोगों पर टेलीफोन पहुंच गया। हालांकि, विजिटर लोकेशन रजिस्टर वीएलआर आंकड़ों के मुताबिक, सक्रिय मोबाइल धारकों की संख्या 62.61 करोड़ रही। मोबाइल वर्ग में यूनिनार ने 26.6 लाख नए ग्राहक बनाए जिससे अक्तूबर, 2011 तक इसके ग्राहकों की संख्या बढ़कर 3.23 करोड़ पहुंच गई। वहीं टाटा टेलीसर्विसेज ने 9.3 लाख ग्राहक गंवाए जिससे इसके ग्राहकों की संख्या घटकर 8.78 करोड़ रही।
देश की सबसे बड़ी निजी दूरसंचार आपरेटर भारती एयरटेल ने इस दौरान 9.4 लाख ग्राहक बनाए जिससे उसके ग्राहकों की संख्या 17.37 करोड़ पहुंच गई। वोडाफोन ने 9.2 लाख ग्राहक बनाए और उसके ग्राहकों की संख्या 14.59 करोड़ रही। आइडिया सेलुलर ने समीक्षाधीन माह में 16.3 लाख और एयरसेल ने 4.8 लाख ग्राहक बनाए।
वहीं आरकॉम ने ग्राहकों की संख्या में 10.3 लाख की वृद्धि दर्ज की, जबकि एसएसटीएल ने 7.4 लाख नए ग्राहक बनाए। इस दौरान, सार्वजनिक क्षेत्र की बीएसएनएल ने 4 लाख, जबकि एमटीएनएल ने 31,788 नए ग्राहक बनाए।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications