Home
News

स्मार्टफोन खरीदने में न करें देरी, जल्द बढ़ सकती हैं कीमतें

एक जुलाई को पूरे देशभर में जीएसटी लागू हो जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि इसके पहले सरकार देश में इंपोर्ट किए स्मार्टफोन पर 10 पर्सेंट बेसिक कस्टम्स ड्यूटी (BCD) लगा सकती है।

By Neha

अगर आप स्मार्टफोन लेने का सोच रहे हैं, तो जल्द ही खरीद लीजिए क्योंकि इंडिया में स्मार्टफोन की कीमतें जल्द ही बढ़ जाएंगी। दरअसल भारत स्मार्टफोन पर कम से कम 10 पर्सेंट बेसिक कस्टम्स ड्यूटी (BCD) लगाने वाला है। इसके बाद देश में बने स्मार्टफोन के मुकाबले में इंडिया में बाहर से इंपोर्ट किए गए फोन की कीमतें बढ़ जाएंगी।

स्मार्टफोन खरीदने में न करें देरी, जल्द बढ़ सकती हैं कीमतें

कॉमर्स, रेवेन्यू और इलेक्ट्रॉनिक्स ऐंड आईटी मिनिस्ट्रीज के अधिकारियों के मुताबिक सरकार इस पर जल्द ही फैसला लेने वाली है। उम्मीद है कि देश में एक जुलाई यानी के जीएसटी लागू होने पहले इस पर फैसला किया जा सकता है। बता दें कि स्मार्टफोन पर दस परसेंट ड्यूटी के अलावा अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर भी 10 से 20 पर्सेंट के बीच ड्यूटी लगाने की सिफारिश की गई है।

अगर देश के बाहर से आने वाले स्मार्टफोन पर ड्यूटी लगता है, तो फॉक्सकॉन और विस्ट्रॉन जैसी कंपनियों को राहत मिलेगी, जिनके भारत में प्लान्ट हैं। सरकार के इस कदम से 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश को रफ्तार मिल सकती है। सरकार को उम्मीद है कि ये कदम मेक इन इंडिया में मदद करेगा।

70 से ज्यादा मोबाइल फोन और कंपोनेंट कंपनियां अभी लोकल मार्केट के लिए भारत में उत्पादन कर रही हैं। इनमें हाल में कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर विस्ट्रॉन कॉर्प की एंट्री हुई है, जो अपने बेंगलुरु प्लांट में ऐपल आईफोन एसई बनाती है। दुनिया की सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर फॉक्सकॉन ने आंध्र प्रदेश में पांच असेंबली प्लांट लगाए हैं और महाराष्ट्र में भी एक प्लांट बना रही है।

 
Best Mobiles in India

English summary
In a bid to boost Make in India, the indian government is considering imposing basic customs duty of at least 10% on smartphones that are imported.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X