क्या सच में 5 जी स्मार्टफोन की जरूरत है आपको ?
5G यानी पांचवी पीढ़ी की मोबाइल नेटर्वक सेवा, हम सब जानते हैं भारत में 5जी नेटर्वक को आम जनता तक आने में अभी थोड़ा समय लगेगा। स्मार्टफोन मार्केट की बात करें तो 5जी को लेकर यहां भी काफी हलचल मची हुइ है, लगभग सभी बड़े ब्रांड इस होड़ में लगे हुए कैसे भी वो मार्केट में अपना नाम पहले पायदान में ला सके फिर वो चाहे कुछ भी हो जैसे सबसे ज्यादा मेगापिक्सल कैमरे वाला स्मार्टफोन, सबसे ज्यादा रैम वाला फोन, सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन हालाकि ये सभी फीचर्स यूज़र की जरूरत भी है।
इसके फीचर्स की बात तो हम बाद में करेंगे सबसे पहले ये जानना जरूरी है जिस लेटेस्ट टेक्नालॉजी की वजह से इसे मार्केट में हाईलाइट किया जा रहा है क्या उसकी लोगों को फिलहाल जरूरत है। सही जाना हम बात कर रहे हैं 5जी की जो इस फोन में दी गई है।
पोको इंडिया के जनरल मैनेजर मनमोहन ने एक ट्विट किया है जिसमें उन्होंने काफी पते ही बात कही है
जैसा की मैने आपको बताया फोन में पॉवरफुल प्रोसेसर, पॉवरफुल केमरा, ज्यादा रैम और मैमोरी की जरूरत है लेकिन जब भारत में 5जी सेवा अभी शुरु ही नहीं हुई है तो 5जी फोन का अभी लोग करेंगे क्या। जबकि फोन में इसी टेक्नालॉजी को खरीदने के लिए उन्हे पैसे भी खर्च करने पड़ते हैं।
अब इस पर नज़र डाल लेते हैं 5 जी इनेबल स्मार्टफोन के लिए एक फोन में कौन सा प्रोसेसर होना चाहिए। क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर में 5जी के लिए कोई भी मॉडल नहीं लगा है यानी जो फोन 865 प्रोसेसर के साथ आते है उनमें 5 जी के लिए अगर से मॉडम चिप लगाने की जरूरत पड़ेगी, स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर को क्वॉलकॉम का ही X55 मॉडल सपोर्ट करता है इसके अलावा इसमें कोई दूसरा मॉडल नहीं लगा सकते। X55 चिप 2जी से लेकर 5जी कनेक्टीविटी तक सपोर्ट करता है। ऐसा काफी समय बाद हुआ है जब स्नैपड्रैगन ने बिना मॉडम के कोई प्रोसेसर बनाया है।
रियलमी के X50 Pro फीचर्स
रियलमी के X50 Pro में स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर लगा हुआ है जिसके साथ X55 मॉडम भी है ये तीन रैम ऑप्शन के साथ मिलता है पहला 6 जीबी 8 जीबी और 12 जीबी इसके साथ इसमें 6जीबी और 8 जीबी के साथ 128 जीबी इंटरनल मैमोरी दी गई है वहीं अगर आप 12 जीबी रैम वर्जन लेते हैं तो 256 जीबी इंटरनल मैमोरी आपको मिलेगी। कीमत की बात करें तो 6 जीबी रैम वर्जन 37,999 रु और 8 जीबी रैम वर्जन 39,999 रु और 12 जीबी रैम वर्जन 44,999 रु में आप खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








