भारत को मिला अपना पहला स्वदेशी Hanuman AI chatbot, 12 भाषाओं को करेगा सपोर्ट
Artificial Intelligence (AI) का इस्तेमाल लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके बढ़ते इस्तेमाल ने सभी देशों को इसके साथ कदम से कदम मिलाने पर मजबूर कर दिया है। AI को सभी फील्ड के साथ कनेक्ट करने का प्रत्येक देश हर संभंव प्रयास कर रहा है, फिर चाहे वो मेडिकल फील्ड हो या एजुकेशन फील्ड सभी में इसे लाने की हर संभंव कोशिश जारी है। ऐसे में हमारा भारत कैसे पीछे रह सकता है।
बता दें कि भारत ने अपना पहला 12 भाषाओं को सपोर्ट करने वाला स्वदेशी जेनरेटिव AI Intelligence Chatbot लॉन्च कर दिया है और इसे बेहद ही विशेष नाम दिया गया है 'Hanuman AI chatbot'। 12 भाषाओं के साथ यह चैटबॉट 98 वैश्विक भाषाओं (ग्लोबल लैंग्वेज) को भी सपोर्ट करेगा। चलिए जानते हैं इस स्वदेशी AI chatbot के बारे में।

Hanuman AI chatbot की खासियत
Hanuman AI chatbot को 7 IIT, Reliance SML India और Abu Dhabi की 3 AI होल्डिंग ने मिलकर बनाया है। यह चैटबॉट अंग्रेजी ना जानने वालों के हिसाब से डेवलप किया गया है। यह चैटबॉट हिंदी के साथ 11 भाषाएं जैसे- मराठी, गुजराती, तमिल, बंगाली, कन्नड, पंजाबी, ओडिया, तमिल, तेलुगु, मलयायम और सिंधी शामिल है। कुल मिलाकर यह चैटबॉट अंग्रेजी पर कमांड ना रखने वालों के लिए एक मील का पत्थर साबित हो सकता है।
किस प्रकार काम करेगा ये चैटबॉट
हनुमान चैटबॉट LLM मेथड पर काम करेगा, जिसे स्पीच टू टेक्स्ट यूजर फ्रेंडली सर्विस के नाम से जाना जाता है। ये AI मॉडल बडे लेवल पर डेटा से सीखकर नेचुरल साउंड रेस्पॉस जनरेट करता है। ऐसा माना जा रहा है कि यह चैटबॉट OpenAI और Google Gemini AI को टक्कर देने के लिए 'रिलायंस इंडस्ट्री' की ओर से एक नई पहल की शुरुआत है। वहीं इसे जो नाम दिया गया है, उस हिसाब से ये भारत में अपने आप को खड़ा करने का हर संभंव प्रयास करेगा।
ऐसे करें डाउनलोड
Hanuman AI chatbot को एंड्रॉयड यूजर्स Google Play Store से डाउनलोड कर सकते हैं। यह चैटबॉट Google Play Store से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। खबरें सामने आ रही है कि जल्द ही इस चैटबॉट को iOS यूजर्स के लिए भी उपलब्ध कराया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








