Home
News

जनवरी 2014 तक बाजार में आएगा "आकाश 4" टैबलेट

सरकार का बजट टैबलेट प्रोजेक्‍ट आकाश का उन्‍नत संस्‍करण जल्‍द बाजार में लांच किया जाएगा। दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्बल ने शुक्रवार को आने वाले आकाश 4 टैबलेट के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सरकार ने कम कीमत वाले टैबलेट आकाश के अगले संस्करण को अंतिम रूप दे दिया है और यह जनवरी 2014 तक तैयार होगा।

पढ़ें: एलजी ऑप्‍टिमस जीजे हॉट वॉटरप्रूफ स्‍मार्टफोन

सिब्बल ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, ‘आकाश पर हमारी कल बैठक हुई। आकाश-4 तैयार है तथा सारी एप्लीकेशन को अंतिम रूप दे दिया गया है। उन्‍होंने कहा कि दुनिया भर से 12 विनिर्माता भारत में टैबलेट बनाने को तैयार हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि नया आकाश जनवरी 2014 तक भारत में लोगों के लिए उपलब्ध होगा।

पढ़ें:एलजी ऑप्‍टिमस जीजे हॉट वॉटरप्रूफ स्‍मार्टफोन

अगर आपको ध्‍यान हो तो सबसे पहला आकाश टैबलेट 2011 में लांच किया गया है, आकाश को लेकर कई तरह विवाद भी उठते रहे हैं, टाइम्‍स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार आकाश 4 को अलग अलग वेंडरों ने मिलकर बनाया है जबकि पहले टैबलेट मैन्‍यूफैक्‍चर एक ही कंपनी ने किया था।

पढ़ें: कैसे चार्ज करें अपना लैपटॉप

जनवरी 2014 तक बाजार में आएगा

सूत्रों के अनुसार आकाश 4 के फीचरों पर नजर डालें तो इसमें 1 जीबी की डीडीआर 3 रैम और 4 जीबी की इंटरनल मैमोरी के साथ 32 जीबी तक मैमोरी बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्‍लॉट ऑप्‍शन होगा। इसके साथ इसमें एक्‍टर्नल यूएसबी डिवाइस भी अटैच कर सकेगे।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X