Home
News

भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं फेसबुक यूजर

भारत में सोशल नेटवर्किंग साइटों के इस्तेमाल में सबसे तेजी से बढोत्‍तरी हो रही है। यदि इसी तेजी से सोशल नेटवर्किंग साइटों का इस्तेमाल देश में बढ़ता रहा तो 2016 तक भारत दुनिया का सबसे बड़ा फेसबुक उपयोगकर्ता देश हो जाएगा।

पढ़ें: गूगल ने लांच किया नेक्‍सस 7, शुरुआती कीमत 20,999 रुपए

अभी सबसे ज्‍यादा फेसबुक का प्रयोग अमेरिका में किया जाता है। अमेरिका में इस समय 14.68 करोड़ लोग फेसबुक इस्तेमाल करते हैं। न्यूयॉर्क की ई मार्केट अनुसंधान कंपनी 'ईमार्केटर' द्वारा की गई एक ताजा रीर्सच के अनुसार, भारत अभी फेसबुक के 7.7 फीसदी उपयोगकर्ताओं के साथ दूसरे स्थान पर है, लेकिन अमेरिका से काफी पीछे है।

पढ़ें: 1,500 रुपए के टॉप 10 ड्युल सिम मोबाइल फोन

ईमार्केटर ने हालांकि आगे कहा है कि लेकिन भारत की तेजी से बढ़ती जनसंख्या और फेसबुक के इस्तेमाल की तेज गति के कारण 2016 तक यह फेसबुक के सर्वाधिक उपयोगकर्ताओं वाला देश हो जाएगा। खासकर तब जबकि चीन में फेसबुक का इस्तेमाल प्रतिबंधित है। इस अध्ययन के अनुसार, दुनिया भर में तो फेसबुक के इस्तेमाल में कमी देखी जा रही है, लेकिन विकासशील देशों में इसके इस्तेमाल में आई तेजी के कारण विश्व स्तर पर इसके इस्तेमाल में आ रही गिरावट रुक सी गई है।

पढ़ें: ब्‍लैक एंड व्‍हाइट फोटोग्राफ को कैसे किया कलर

भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं फेसबुक यूजर

भारत में इस वर्ष फेसबुक के उपयोगकर्ताओं की संख्या में सबसे तेज वृद्धि दर्ज की गई तथा भारत के उपयोगकर्ताओं का प्रतिशत 37.4 फीसदी तक पहुंच जाने की उम्मीद है। बाजार अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार, इसी बीच इंडोनेशिया में उपयोगकर्ताओं की संख्या बढ़कर 28.7 फीसदी पर पहुंच गई, जबकि मेक्सिकों में यह 21.1 फीसदी पर पहुंच गई है ईमार्केटर के

अनुमान के मुताबिक इस वर्ष दुनियाभर में किसी भी उपकरण के माध्यम से सोशल नेटवर्किं ग से जुड़ने वाले लोगों की संख्या 1.61 अरब प्रति महीने रहेगी। इस तरह पिछले वर्ष की तुलना में सोशल नेटवर्किं ग का इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या में 14.2 फीसदी का इजाफा हुआ। ईमार्केटर के अनुसार किसी देश की कुल जनसंख्या के अनुपात में सर्वाधिक सोशल नेटवर्किं ग साइटों का इस्तेमाल करने वाला देश नीदरलैंड है, जहां देश की कुल आबादी का 63.5 फीसदी जनसंख्या सोशल नेटवर्किं ग साइटों का इस्तेमाल करती है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X