कहीं आपको तो नहीं मिला ये मैसेज, रहें सतर्क; वरना लग सकता है मोटा चूना!
Google यूजर्स के लिए एक नई चेतावनी जारी की गई है। साइबर सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट किया है कि इन दिनों एक खतरनाक स्कैम मैसेज तेजी से फैल रहा है, जिसे खोलते ही यूजर्स का बैंक अकाउंट मिनटों में खाली हो सकता है।
गूगल ने सलाह दी है कि ऐसे किसी भी संदिग्ध लिंक या मैसेज पर क्लिक न करें, वरना आपके निजी डेटा और बैंक डिटेल्स साइबर अपराधियों के हाथ लग सकते हैं।

क्या है यह नया स्कैम मैसेज
रिपोर्ट्स के अनुसार, यूजर्स को हाल के दिनों में कुछ मैसेज मिल रहे हैं जो गूगल सिक्योरिटी अपडेट या वेरिफिकेशन अलर्ट के नाम पर भेजे जा रहे हैं। इन संदेशों में लिखा होता है कि आपका अकाउंट ब्लॉक किया जा सकता है" या "सिक्योरिटी अपडेट जरूरी है और नीचे एक लिंक दिया जाता है। जैसे ही कोई व्यक्ति उस लिंक पर क्लिक करता है, उसके फोन में मैलवेयर इंस्टॉल हो जाता है जो बैंकिंग ऐप्स से डेटा चोरी कर सकता है।
गूगल ने दी चेतावनी
रिपोर्ट के अनुसार, भारत सरकार की एजेंसी CERT-In ने गूगल क्रोम यूजर्स के लिए भी हाई-रिस्क अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट में कहा गया है कि कुछ वर्जन में गंभीर कमजोरियां पाई गई हैं जिनका हैकर्स फायदा उठा सकते हैं। गूगल ने यूजर्स से कहा है कि वे तुरंत अपने ब्राउजर और ऐप्स को अपडेट करें और अनजान वेबसाइट या ईमेल लिंक पर क्लिक न करें।
कैसे बचें इस साइबर ठगी से
विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसे फेक मैसेज को तुरंत डिलीट करें और किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। फोन या ब्राउजर का लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल करें और Two-Factor Authentication का इस्तेमाल करें। बैंकिंग से जुड़ी किसी भी जानकारी को शेयर न करें, चाहे संदेश कितना भी असली क्यों न लगे।
साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों ने कहा, अगर आपके फोन में ऐसा कोई मैसेज आए, तो उसे तुरंत डिलीट कर दें और रिपोर्ट करें। थोड़ी सी सावधानी आपको बड़ी वित्तीय हानि से बचा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications







