India Mobile Congress 2025: 8 अक्टूबर को होने वाले मेगा इवेंट की सभी अहम जानकारियां
इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2025 का आयोजन एशिया के सबसे बड़े डिजिटल और टेक्नोलॉजी मंच के रुप में होगा, जहां दुनिया भर के प्रमुख उद्योग विशेषज्ञ, सरकारी अधिकारी और डिजिटल क्षेत्र के लीडर अपने विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।
इस आयोजन में नई टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और भविष्य की डिजिटल दिशा पर चर्चा की जाएगी, जो भारत और एशिया के डिजिटल विकास में खास भूमिका निभाएगी। IMC 2025 के माध्यम से भारत को वैश्विक डिजिटल नेतृत्व में एक मजबूत स्थान हासिल करने की संभावना है।

एशिया का सबसे बड़ा प्रौद्योगिकी कार्यक्रम, इंडिया मोबाइल कांग्रेस इस साल अक्टूबर में दिल्ली में आयोजित होगा। संचार और विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने MWC बार्सिलोना में इसका ऐलान किया। यह कार्यक्रम दूरसंचार, मीडिया और प्रोद्योगिकी क्षेत्रों के उद्योग नेताओं को एक मंच पर लाएगा और इसमें 100,000 से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है।
आधिकारिक ब्लॉग पोस्ट के अनुसार IMC 2024 में मंत्री सिंधिया के भाषण में प्रौद्योगिकी की एकीकृत शक्ति पर जोर दिया गया। उन्होंने यह बताया कि कैसे प्रौद्योगिकी और संचार भारत के दूरदराज के गावों को शहरी केंद्रों से जोड़कर विभाजन को समाप्त कर रहे हैं, जिससे कनेक्टिविटी बढ़ती है।
इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 का आयोजन 8 से 11 अक्टूबर 2025 तक नई दिल्ली में होगा जो इस कार्यक्रम का 9वां वर्जन होगा। इस साल 1,000 से अधिक प्रदर्शक लेटेस्ट टेक्नोलॉजी इनोवेशन को प्रदर्शित करेंगे। यह कार्यक्रम दूरसंचार विभाग (DoT) और सेलुलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) द्वारा आयोजित किया जाता है। IMC 2025 में 5G और 6G आर्टिफिशियल इटेंलिजेंस, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग, सुरक्षा, क्वांटम, सैटेलाइट कम्युनिकेशन, डीप टेक, क्लीन टेक, स्मार्ट मोबिलिटी, एंटरप्राइज और इंडस्ट्री 4.0 जैसे कई क्षेत्रों में टेक्नोलॉजी इनोवेशन का प्रदर्शन होगा।
एशिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी कार्यक्रम में 123 से अधिक देशों में प्रतिनिधि भाग लेंगे, जिसमें 186 सत्रों में 920 से अधिक स्टार्टअप हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में 860 वक्ता, 264 भागीदार और प्रदर्शक होंगे। इसमें 1475+ टेक्नोलॉजी उपयोग के मामलों और 1.1 बिलियन SM जुड़ाव का प्रदर्शन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में 175,000 से अधिक लोग शामिल होंगे।


Click it and Unblock the Notifications








