साइबर अटैक से जरा बचके! पाकिस्तान की बड़ी साजिश; भूलकर भी न खोलें ये फाइल
India-Pak War Cyber Attack: पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। दुनियाभर में आतंक फैलाने के साथ अब वह डिजिटल माध्यम से भारतीय नागरिकों को निशाना बनाने की साजिश रच रहा है। हालांकि, भारत हर मोर्चे पर पाकिस्तान को करारा जवाब दे रहा है। आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले पाकिस्तान को हर कदम पर मुंह की खानी पड़ रही है।
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक खतरनाक फाइल सर्कुलेट हो रही है, जिस पर क्लिक करना भारी पड़ सकता है। ऐसे समय में सभी के लिए सतर्क रहना बेहद जरूरी है।

पाकिस्तान को सिखाना है सबक
भारतीय सेना पाकिस्तान को हर मोर्चे पर मुंहतोड़ जवाब दे रही है, लेकिन अब पाकिस्तान भारत के लोगों पर साइबर अटैक करने की साजिश में जुटा है। वॉट्सएप, टेलीग्राम और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर एक वायरस फाइल शेयर की जा रही है। यह वायरस संदिग्ध लिंक या अटैचमेंट्स के जरिए फैलता है, विशेष रूप से उन फाइलों के जरिए जिनका नाम .exe से समाप्त होता है, जैसे कि tasksche.exe।
अधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात स्रोत से आई फाइलों या लिंक पर क्लिक न करें और न ही उन्हें खोलें।
भारत का सख्त जवाब
पाकिस्तान की हालिया सैन्य आक्रामकता के जवाब में भारत ने कड़ा रुख अपनाया है। भारतीय सशस्त्र बलों ने कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया है, ड्रोन और मिसाइलों को नष्ट किया है, और टार्गेटेड पाकिस्तानी शहरों में भारी नुकसान पहुंचाया है। इसके चलते पाकिस्तान ने देशभर में लॉकडाउन लागू कर दिया है।
नागरिकों के लिए जरूरी सलाह
-किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
-फेक न्यूज पर भरोसा न करें।
-किसी भी जानकारी पर विश्वास करने से पहले उसकी पुष्टि जरूर करें।
-किसी भी संदिग्ध साइबर गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें।
-हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए अलग-अलग पासवर्ड रखें।
-पासवर्ड मजबूत होना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications








