अब इ-कॉमर्स की आधुनिक सुविधा से लैस होगा भारतीय डाक
देश में तेजी से बढ़ते ई कामर्स क्षेत्र में जल्द एक नया विभाग शामिल होने जा रहा है। भारतीय डाक देश में तेजी से बढ रही इ-कॉमर्स सेवाओं में अपना योगदान बढाने के लिए खुद को नए कलेवर में ढाल रहा है जिससे उपभोक्ताओं को बेहतर और तेज सेवा का लाभ मिल सके। इन सेवाओं के लिए विभाग डाटा केंद्र स्थापित कर रहा हैं। आधुनिकता की इस कड़ी में अब डाकियों को जरुरी उपकरण दिये जा रहे हैं और डिलीवरी पर नकदी मिलने जैसी सुविधाओं के लिए साफ्टवेयर का प्रयोग भी किया जा रहा है।

सूत्रों की मानें , आधुनिकीकरण परियोजना पर एक अंतर-मंत्रालयी संचालन समिति द्वारा नजर रखी जा रही है। इस समिति में वित्त मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अधिकारी एवं अन्य भागीदार शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि डाक और पार्सल गंतव्य तक पहुंचाने में विशाल नेटवर्क रखने वाला भारतीय डाक देशभर में डिलीवरी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सर्वोत्तम एजेंसी है। देश भर में भारतीय डाक के करीब 1.55 लाख डाक घर हैं। सूत्रों ने कहा कि इस परियोजना के तहत इ-कामर्स फर्मों को वेब-आधारित एकीकरण प्रणाली और निगरानी सेवा उपलब्ध कराने की भी संभावना तलाशी जा रही है।

भारतीय डाक करीब 15,000 डाकियों को हाथ में लेकर चलने वाले उपकरण एवं डाक कार्यालयों में अन्य हार्डवेयर उपलब्ध कराएगी, जिनकी खरीद अगले साल दिसंबर तक पूरी होने की संभावना है। इन उपकरणों से ग्रामीण इलाके इलेक्ट्रॉनिक संपर्क से जुड़ जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications