वेब क्राइम के मामले में भारत का दुनियाभर में 12वां स्थान: रिपोर्ट
आजकल के इस आधुनिक जमाने में इंटरनेट हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग है। आजकल इंटरनेट के बिना हमारा कोई भी काम काफी मुश्किल है। हालांकि इंटरनेट हमारे लिए कई खतरों को जन्म भी देता है। हम आए दिन वेब में बढ़ रहे क्राइम को देख रहें हैं। अगर इन्हीं वेब क्राइम की बात करें तो भारत भी इस लिस्ट में शामिल है।

आंकड़ों को देखे तो भारत को वेब क्राइम के खतरों के मामले में 12वें स्थान पर रखा गया है। इसी को लेकर रिपोर्ट को पेश किया गया है। जिसमें बताया गया है कि वेब सरफेस से पैदा होने वाले थ्रेट यानी खतरे के मामले में भारत का स्थान दुनिया में 12वें नंबर पर है। बता दें, रूस के ग्लोबल साइबर सिक्योरिटी फर्म Kaspersky Lab ने इस बात की जानकारी दी है।
क्या है रिपोर्ट का कहना
रिपोर्ट से पता चला है कि इस साल जुलाई से लेकर सितंबर तक भारत में एक तिहाई इंटरनेट यूजर्स वेब से उत्पन्न होने वाले खतरे की चपेट में आए थे। जो काफी बढ़ा आंकड़ा है। यानी भारत के एक तिहाई इंटरनेट यूजर्स पर साइबर अटैक हुआ था। रिपोर्ट से पता चलता है। साइबर अटैक के पीछे मुख्य कारण धमकाना और फिरौती की मांग करना है।
हैकर्स यूजर्स के डाटा को हैक करने के बाद उससे फिरौती की मांग करते हैं। जिससे वेब क्राइम खतरा बढ़ता जा रहा है। Kaspersky Lab के साउथ एशिया के जनरल मैनेजर श्रेनिक भायानी ने इस बारें में बात करते हुए कहा कि हमें ऑनलाइन सुरक्षित और जागरुक होने की काफी जरूरत है। वेब से उत्पन्न होने वाले खतरे तब ज्यादा बढ़ जाता है, जब इंटरनेट यूजर्स इनफेक्टिड वेबसाइट विजिट करते हैं। इसी वजह से यूजर्स पर साइबर हमले ज्यादा होते जा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications








