अब कचरे से भी मिलेंगे पैसे, लखनऊ में लॉन्च हुई कचरा ATM
आपने अभी तक एटीएम के बारे में सुना होगा, जिसमें कार्ड डालकर पैसे निकाले जा सकते हैं, लेकिन अब सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत कचरा एटीएम पेश की है। दरअसल ये मशीने हैं, जिन्हें गारबेज वेंडिंग मशीन नाम दिया गया है। इस मशीन की खासियत है कि इसमें वेस्ट और कचरा फैंक सकते हैं और इसके लिए आपको पैसा भी मिलेगा।
फिलहाल ये मशीन फिलहाल उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर में लगाई गई है। नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने मंगलवार को 2 गाबरेज मशीन का लोकार्पण किया। कहा जा रहा है कि लखनऊ के बाद इस मशीन को पूरे भारत में लगाया जाएगा।

भारत सरकार इस मशीन से कचरे के जरिए फैली गंदगी को रोकना चाहती है और इसके जरिए लोगों को पैसे भी मिल सकेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मशीन को लॉन्च करते हुए कहा कि इस मशीन को बनाने वाले डेवलपर्स और रिसर्चर्स को वह धन्यवाद देते हैं। इस मशीन को सबसे पहले लखनऊ में लाया गया है और अगर लखनऊ में इस मशीन का प्रयोग सक्सेसफुल रहता है, इस मशीन को देश के सभी शहरों में लगाया जाएगा।
मंत्री सुरेश खन्ना ने इस मशीन को लॉन्च करते हुए कहा, ''स्वच्छ भारत मिशन के लिए गारबेज एटीएम मशीन एक क्रांतिकारी कदम है। आम जनता कूड़े-कचरे को इस मशीन में डालकर पैसे भी कमा सकता है। ये मशीन पूरे उत्तर प्रदेश में स्थापित किया जाएगा।''

बता दें कि इसके अलावा ये मशीन आधार आईडी रीडर लगा होगा और जिससे कचरा डालने वाले की पहचान आधार के जरिए की जा सकेगी और उसके पास कचरे के पैसे पहुंच जाएंगे।
इस मशीन में कचरा डालने पर जो पैसा आएगा, वो ई-वॉलेट के जरिए यूजर्स तक पहुंचेगा। इस पैसे से यूजर्स पानी और मोबाइल का बिल भी पेमेंट कर सकेंगे। ये मशीन में 200 मीटर की रेंज तक की फ्री वाई-फाई सुविधा भी उपलब्ध कराती है। इसके अलावा इस मशीन के जरिए कैब बुक कर पेमेंट किया जा सकता है।

अगर आप सोच रहे हैं कि इस मशीन में किस तरह का कचरा डालकर पैसे कमाए जा सकेंगे, तो बता दें कि ये मशीन एक प्लास्टिक की बोतल के बदले एक रुपए देगी। कांच की बोतल डालने पर 2 रुपया मिलेगा। भारत से पहले चीन और कई देशों में पब्लिक प्लेस पर ये मशीन मौजूद है।


Click it and Unblock the Notifications