Home
News

Vikram-S: भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट जल्‍द होगा लॉन्च

Vikram-S: भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट जल्‍द होगा लॉन्च

India first private rocket: भारत के प्राइवेट सेक्टर का बनाया हुआ पहला रॉकेट विक्रम-एस (Vikram-S) 12 नवंबर और 16 नवंबर के बीच लॉन्च के लिए तैयार है, हैदराबाद स्थित अंतरिक्ष स्टार्टअप स्काईरूट एयरोस्पेस ने मंगलवार को इसकी घोषणा की।

स्काईरूट एयरोस्पेस का यह पहला मिशन है और इसका नाम 'प्रारंभ' दिया गया है। तीन कंज्यूमर पेलोड होंगे और श्रीहरिकोटा में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के लॉन्चपैड से लॉन्च के लिए तैयार किया गया है।
स्काईरूट एयरोस्पेस के सीईओ और को-फाउंडर पवन कुमार चंदना ने कहा, "अधिकारियों ने 12 नवंबर से 16 नवंबर के बीच एक लॉन्च विंडो को नोटिफाइड किया है, बदलते मौसम की स्थिति के अनुसार तारीख (Date) तय की जाएगी।


अंतरिक्ष क्षेत्र एक नए युग की शुरुआत

इस मिशन के साथ, स्काईरूट एयरोस्पेस अंतरिक्ष में एक रॉकेट लॉन्च करने वाली भारत की पहली निजी अंतरिक्ष कंपनी बनने के लिए तैयार है, जो अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए एक नए युग की शुरुआत कर रही है, जिसे 2020 में प्राइवेट सेक्टर लिए खोला गया था।

स्काईरूट एयरोस्पेस के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर एन भरत डाका ने एक बयान में कहा, Vikram-S Rocket सिंगल स्टेज वाला उपकक्षीय प्रक्षेपण व्हीकल है। यह तीन कंज्यूमर पेलोड लेकर जाएगा। यह अंतरिक्ष यानों की विक्रम सीरीज में मल्टीपल टेक्नोलॉजी के टेस्टिंग तथा उन्हें आईडेंटिटी देने में मदद करेगा।

Vikram-S: भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट जल्‍द होगा लॉन्च

चंदना ने कहा कि इसरो और IN-SPACe (इंडियन नेशनल स्पेस प्रमोशन एंड ऑथराइजेशन सेंटर) के सपोर्ट के चलते ही स्काईरूट इतने कम समय में विक्रम-एस रॉकेट मिशन को तैयार कर सका।


प्रसिद्ध वैज्ञानिक विक्रम साराभाई को दी जाएगी श्रद्धांजलि

भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के फाउंडर और प्रसिद्ध वैज्ञानिक विक्रम साराभाई को श्रद्धांजलि देने के लिए स्काईरूट का नाम 'विक्रम' रखा गया है।

स्काईरूट एयरोस्पेस भारत की पहली प्राइवेट कंपनी

हैदराबाद में स्थित, स्काईरूट अंतरिक्ष में कमर्शियल सैटेलाइट्स (Commercial Satellites) को लॉन्च करने के लिए अत्याधुनिक अंतरिक्ष प्रक्षेपण व्हीकल बनाता है। इस मिशन के साथ ही, स्काईरूट एयरोस्पेस भारत की पहली प्राइवेट कंपनी बन जाएगी जिसने अंतरिक्ष में रॉकेट लॉन्च किया हो।

 
Best Mobiles in India

English summary
This is Skyroute Aerospace's first mission and it has been named 'Start'. There will be three consumer payloads and is prepared for launch from the launchpad of the Indian Space Research Organization (ISRO) in Sriharikota.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X