भारत की पहली स्मार्टवॉच, जो सीधे स्कूटर से होगी कनेक्ट, Noise और TVS की पार्टनरशिप
भारत में टेक और मोबिलिटी सेक्टर को जोड़ते हुए एक बड़ा इनोवेशन सामने आया है। Noise ने TVS Motor Company के साथ मिलकर देश की पहली ऐसी स्मार्टवॉच लॉन्च की है, जो सीधे इलेक्ट्रिक स्कूटर से कनेक्ट होती है। यह अनोखा प्रोडक्ट खास तौर पर TVS iQube Electric यूजर्स के लिए पेश किया गया है।

क्या है खास?
नई Noise X TVS iQube Electric स्मार्टवॉच यूजर्स को रियल-टाइम में स्कूटर से जुड़ी अहम जानकारी देती है। इसमें बैटरी रेंज, चार्ज स्टेटस और राइड स्टैट्स जैसे डिटेल्स सीधे वॉच पर देखे जा सकते हैं। इसके अलावा, यह वॉच हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग, कॉल्स और GPS नेविगेशन जैसे फीचर्स से भी लैस है। इस बात की जानकारी Noise के को-फाउंडर अमित खत्री (Amit Khatri) ने लिंक्डइन पोस्ट के जरिये दी है।
कनेक्टेड लिविंग का नया दौर
अब तक स्मार्टवॉच को सिर्फ हेल्थ और फिटनेस का साथी माना जाता था, लेकिन इस इनोवेशन के साथ यह मोबिलिटी पार्टनर भी बन गई है। कंपनी का दावा है कि यह लॉन्च भारत में Connected Living का नया चैप्टर शुरू करेगा, जहाँ यूजर की कलाई पर बंधी वॉच उनके स्कूटर से भी पूरी तरह सिंक में होगी। अमित खत्री नॉइज के को-फाउंडर ने कहा कि यह इंटीग्रेशन कलाई पर सार्थक इनोवेशन लेकर आता है, जिससे स्मार्टवॉच एक मोबिलिटी साथी बन जाती है।
कीमत और उपलब्धता
यह स्मार्टवॉच सिर्फ TVS iQube Electric खरीदने वाले ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगी। इसे TVS iQube की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। इसकी शुरुआती कीमत ₹2,999 रखी गई है। साथ ही ग्राहकों को 12 महीने का Noise Gold सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलेगा।
क्यों है खास?
- स्कूटर की चार्जिंग और बैटरी स्टेटस रियल-टाइम में वॉच पर।
- हेल्थ, फिटनेस, कॉल्स और GPS-all-in-one डिवाइस।
- स्कूटर और स्मार्टवॉच टेक्नोलॉजी का पहला कॉम्बिनेशन।
- भारत में बना इनोवेशन।


Click it and Unblock the Notifications








