Home
News

ये है भारत का पहला महिला तकनीकी विश्वविद्यालय

प्रौद्योगिकी में उच्च शिक्षा एवं शोध करने की इच्छुक महिलाओं की मांगों को पूरा करने के लिए दिल्ली में गुरुवार को भारत के अपनी तरह के पहले महिला तकनीकी विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया गया। 1998 में स्थापित इंदिरा गांधी प्रौद्योगिकी संस्थान को ही उन्नत करके इंदिरा गांधी दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आईजीडीटीयू) के रूप में विकसित किया गया है।

ये है भारत का पहला महिला तकनीकी विश्वविद्यालय

दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने विश्वविद्यालय के कश्मीरी गेट स्थित उत्तरी परिसर में नवविकसित विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट और प्रवेश पुस्तिका का अनावरण किया। इस अवसर पर दीक्षित ने कहा, "विश्वविद्यालय महिलाओं को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करेगा ताकि इस क्षेत्र की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए योग्य महिला इंजीनियर्स कार्यबल का हिस्सा बन सकें।"

आईजीडीटीयू की कुलपति नूपुर प्रकाश के अनुसार, विश्वविद्यालय ने उच्च शिक्षा, शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में अपना योगदान दिया है तथा इसके पुनिर्विकास से महिलाओं की शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X