Home
News

स्मार्टफोन मार्केट ने पकड़ी रफ्तार! Vivo ने किया टॉप, Samsung और Apple का ये हाल

2025 की पहली तिमाही में स्मार्टफोन बाजार ने धीमा कारोबार किया, लेकिन 2025 की दूसरी तिमाही में भारत के स्मार्टफोन मार्केट ने अच्छी रफ्तार पकड़ी है। ग्राहकों ने बीते तीन महीनों में किन कंपनियों के स्मार्टफोन्स पर भरोसा जताया है और किस ब्रांड ने सबसे मोबाइल बेचे हैं।

सब बताया गया है Canalys की रिपोर्ट में... Canalys की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल से जून के बीच भारत में कुल 3.9 करोड़ स्मार्टफोन की शिपिंग हुई, जो पिछले साल की तुलना में 7% ज्यादा है।

इस उछाल की सबसे बड़ी वजह रही। इन्वेंटरी का संतुलन बनना और कंपनियों की दोबारा सक्रियता। साल की पहली तिमाही में कंपनियों ने ज्यादा माल स्टॉक में होने के चलते नए फोन लाने से परहेज किया था, लेकिन जैसे ही स्थिति संभली, बाजार में हलचल शुरू हो गई।

स्मार्टफोन मार्केट ने पकड़ी रफ्तार!

Vivo बना बाजार का बादशाह

इस तिमाही में Vivo ने बाजार में सबसे ज्यादा 81 लाख यूनिट्स की शिपिंग की और 21% हिस्सेदारी के साथ पहले नंबर पर रहा। Vivo की V50 सीरीज ने टियर 1 और 2 शहरों में धमाल मचाया तो Y-सीरीज ने छोटे कस्बों और गांवों में पकड़ बनाई। कंपनी की गहरी डिस्ट्रीब्यूशन स्ट्रैटेजी और प्रमोटर नेटवर्क का इसमें अहम योगदान रहा।

Samsung और OPPO का क्या हाल

Samsung ने 62 लाख यूनिट्स के साथ दूसरा स्थान हासिल किया और मिड-प्रीमियम सेगमेंट में अपनी पकड़ को बनाए रखा, खासकर A36 और A56 जैसे फोन को 18 से 24 महीने की जीरो-कॉस्ट EMI स्कीम के ज़रिए लोगों तक पहुंचाया। वहीं, OPPO ने भी A5 सीरीज की ऑफलाइन पकड़ और K13 की ऑनलाइन डिमांड से बाजार में नई जान फूंकने का काम किया।

Xiaomi और realme थोड़ा पिछड़े

Xiaomi और realme ने इस तिमाही में सालाना आधार पर थोड़ा पिछड़ते हुए प्रदर्शन किया, लेकिन Redmi 14C 5G और Note 14 सीरीज ने Xiaomi की स्थिति संभाली। realme की ऑनलाइन बिक्री में गिरावट आई, लेकिन C73, C75 और 14X जैसे बजट फोन ने ऑफलाइन सेगमेंट में पकड़ बनाई।

Apple, Motorola और Nothing

Apple ने इस तिमाही में छठा स्थान हासिल किया, जहां iPhone 16 सीरीज ने 55% से ज्यादा शिपमेंट में योगदान दिया। हालांकि iPhone 16e को उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिला, क्योंकि इसकी सिंगल कैमरा डिजाइन और अधूरी AI खूबियां ग्राहकों को नहीं भायीं।

Motorola छोटे शहरों में अपनी मौजूदगी बढ़ाने में जुटा है, जबकि Infinix ने TECNO को पीछे छोड़कर TRANSSION ग्रुप की लीड ब्रांड बन गई। सबसे चौंकाने वाला नाम रहा Nothing, जिसने सालाना 229% की ग्रोथ दर्ज कर सबको चौंका दिया। Phone 3a, 3a Pro और CMF सीरीज़ ने खासकर युवाओं को खूब लुभाया।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X