ये है गुजरात में बना भारत का सबसे बड़ा सोलर पॉवर प्लांट
विकास और तकनीक की नजर से देखें तो गुजरात भारत में सबसे तेजी से बढ़ता हुआ राज्य है, जहां पर ज्यादातर क्षेत्रों में नई तकनीक का प्रयोग किया जाता है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण गुजरात के पाटन जिले के चारनका गांव से लगाया जा सकता हैं जहां पर भारत का सबसे बड़ा सोलर पॉवर प्लांट लगा हुआ है। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 30 दिसंबर 2010 को इस प्लांट का उद्घाटन किया था। ये सोलर पावर प्लांट 5,000 एकड़ में बना हुआ है जो 500
मेगावॉट तक बिजली बना सकता है। अगर देश के कुल पावर प्लांटों से उत्पादित होने वाली बिजली पर नजर डालें तो गुजरात में देश की 66 प्रतिशत सोलर पावर एनर्जी गुजराज में ही जनरेट होती है।
पूरे देश की कुल सौर उर्जा में से 66 प्रतिशत हिस्सा गुजरात के सोलर प्लांट से मिलता है। चारनका गांव के 5,000 एकड़ में बने गुजरात के सौर उर्जा प्लांट में 500 मेगावॉट तक बिजली बनाई जा सकती है। गुजरात में बने इस सोलर प्लांट को बनाने में एलेक्ट एसट्रल, यूएस की सन एडीसन, लैंको सोलर, रोहा डायकेम के अलावा गुजरात सोलर पॉवर ने सहयोग दिया। गुजरात में बने इस सोलर पॉवर प्लांट में वहां पर रहने वाले आम लोगों को ट्रेनिंग दी गई जिससे उन्हें रोजगार मिला। गुजरात में बने सोलर पार्क से 214 मेगावॉट एनर्जी जनरेट करने की क्षमता है जो चाइना में बने 200 मेगावॉट गोलमुंड सोलर पार्क से बड़ा है गुजरात में दुनिया का पहला ऐसा सोलर प्लांट है जो किसी नहर के ऊपर बना हुआ है इसे नर्मदा ब्रांच कैनाल नेटर्वक नाम दिया गया है। यें प्रोजेक्ट चंद्रासन गांव के पास मेहसन में बना हुआ है जो हर साल 1.6 मिलियन यूनिट बिजली बनाता है।
Gujarat solar power plant
500 MW of generation capacity
Many project developers
Also manufactures
Larger than Golmud Solar Park in China
Canal-top 1 MW solar project
सोलर के अलावा प्लांट में पवन उर्जा से भी बिजली बनाई जा सकती है। गुजरात में पन बिजली और कोयला आधारित साधनों पर ज्यादा निर्भरता नहीं हैं ऐसे में सौर ऊर्जा उत्पादन से न सिर्फ कार्बन उत्सर्जन में कमी लाई जा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications







