Home
News

देश के सबसे ऊंचे एटीसी टॉवर ने काम करना शुरु किया

By Rahul

मुंबई स्थित छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर भारत के सबसे ऊंचे एयर ट्रैफिक कंट्रोल टॉवर से बुधवार को संचालन शुरू हो गया है। यह 30 मंजिली गगनचुंबी इमारत जितना ऊंचा है। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। एटीसी के संचालन की जिम्मेदारी अब नए टॉवर ने ले ली है, जो 83.8 मीटर ऊंचा है, और अपने पुराने ढांचे से 20 मीटर से अधिक ऊंचा है।

नए टॉवर का निर्माण 125 करोड़ रुपये में हुआ है और यह बेहदर दिशानिर्देश और निगरानी के लिए निर्बाध पांच मील तक नजर रख सकता है। हालांकि, इसकी यह पहचान थोड़े समय के लिए है, क्योंकि दिल्ली में 102 मीटर ऊंचा एटीसी टॉवर बनने की संभावना है।

देश के सबसे ऊंचे एटीसी टॉवर ने काम करना शुरु किया

संचार, मार्गनिर्देशन और निगरानी की नवीन तकनीक से लैस एटीसी के पास प्रत्येक घंटे 46 उड़ानों के संचालन पर नजर रखने की क्षमता है, जिसमें 759 विमानों के उड़ने और उतरने, अन्य हवाई यातायात गतिविधि पर नजर रखने की क्षमता शामिल है। नए एटीसी टॉवर स्वांक को इस साल अक्टूबर में शुरू किया गया था, तब से यह पुराने एटीसी टॉवर के तालमेल से काम कर रहा था। 10 एटीसी नियंत्रक और 12 इंजीनियरों से लैस नया एटीसी टॉवर 2,884 वर्ग मीटर में फैला हुआ है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X