Home
News

iPhone 8, 8 Plus इंडिया में लॉन्च, ऐसा रहा लोगों का रिस्पॉन्स

By Neha

लंबे इंतजार के बाद इंडिया में Apple iPhone 8 और iPhone 8 Plus हैंडसेट लॉन्च हो गए। 29 सितंबर को मुंबई में जियो द्वारा आयोजित इवेंट में आईफोन को लॉन्च किया गया। अब ये फोन इंडियन यूजर्स के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन अवेलेबल हैं। इंडिया में आईफोन की खरीदारी पर कई ऑफर्स के साथ पेश किया जा रहा है। रिलांयस डिजिटल इन आईफोन पर 70 परसेंट कैशबैक दे रही है। इसके अलावा फ्लिपकार्ट, अमेजन इंडिया, Tata CLiQ और iWorld जैसी वेबसाइट भी कई ऑफर्स पेश कर रही हैं।

iPhone 8, 8 Plus इंडिया में लॉन्च, ऐसा रहा लोगों का रिस्पॉन्स

हालांकि कुछ समय पहले ग्लोबल लेपल पर आईफोन को लेकर जो तस्वीर सामने आई थी, उसमें कहा गया था कि इस साल ऐपल यूजर्स के बीच आईफोन की पहचान मानी जाने वाली एक्साइटमेंट बनाने में कामयाब नहीं रहा। खैर, ऐपल के इंडिया में लॉन्च होने के बाद इंडियन यूजर्स के बीच iPhone 8 और iPhone 8 Plus को लेकर मिला-जुला रिस्पॉन्स सामने आया।

ऐपल के ऑफलाइन स्टोर iWorld में आईपोन के लॉन्च के बाद लोगों की भीड़ देखने को मिली और लोग इस फोन की खरीदारी करते भी नजर आए। वहीं कई मॉल और स्टोर समेत कुछ iWorld स्टोर्स में भी खाली नजर आए। कुछ स्टोर्स पर लोगों की भीड़ सिर्फ आईफोन को करीब से देखने के लिए ही थी। आपको बता दें कि iPhone x भी जल्द ही इंडिया में लॉन्च होने वाला है।

फिलहाल अभी इस बात का अंदाज लगाना मुश्किल है कि आने वाले समय में आईफोन की बिक्री कितनी बढ़ेगी और इंडिया में आईफोन की सेल से ऐपल को कितना प्रॉफिट होता है। आपको बता दें कि ऐपल ने इसी महीने अपनी दसवीं सालगिरह पर iPhone 8, iPhone 8 Plus, iPhone x, ऐपल वॉच और स्मार्ट टीवी पेश की थी।

लॉन्च के बाद से ही ऐपल अपने प्रॉडक्ट में खराबी को लेकर सुर्खियों में रही है। इस साल इंडिया और पूरी दुनिया में यूजर्स से मिला एवरेज रिस्पॉन्स ऐपल के लिए चिंता का विषय बन सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
India users responce on iPhone 8 and iPhone 8 Plus. More detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X