Home
News

India vs New Zealand Final: ₹200 से कम में देखें लाइव मैच, इन प्लान्स में मिल रहा फ्री JioHotstar

India vs New Zealand T20 World Cup Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। मुकाबले का टॉस शाम 6:30 बजे होगा, जबकि मैच 7:00 बजे से शुरू होगा।

भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई है, वहीं न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को मात देकर फाइनल में प्रवेश किया। डिफेंडिंग चैंपियन भारत के पास इतिहास रचने का मौका है, क्योंकि अगर टीम यह मैच जीतती है तो लगातार दो टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बन जाएगी।

भारत में इस मैच का लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पर होगी, जबकि टीवी पर इसका प्रसारण Star Sports चैनल पर किया जाएगा। अगर आपने अभी तक मैच देखने के लिए कोई प्लान नहीं लिया है, तो हम आपको ₹200 से कम कीमत वाले Jio, Airtel और Vi के ऐसे रिचार्ज प्लान्स के बारे में बता रहे हैं जिनमें JioHotstar सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है।

 ₹200 से कम में देखें लाइव मैच, इन प्लान्स में मिल रहा फ्री JioHotstar
Photo Credit:

Jio के प्लान्स (JioHotstar के साथ)

अगर आप Jio यूजर हैं तो कंपनी के दो सस्ते प्लान्स में JioHotstar का एक्सेस मिल जाता है।

Jio ₹100 प्लान

यह इस लिस्ट का सबसे सस्ता Jio प्लान है। इसमें 5GB हाई-स्पीड डेटा और 30 दिन का JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिलता है। ध्यान रहे यह एक डेटा ऐड-ऑन प्लान है, इसलिए आपके नंबर पर पहले से एक्टिव बेस प्लान होना जरूरी है।

Jio ₹195 प्लान

अगर आपको ज्यादा डेटा चाहिए तो यह प्लान बेहतर हो सकता है। इसमें 15GB डेटा और 90 दिन का JioHotstar सब्सक्रिप्शन मिलता है। यह भी ऐड-ऑन प्लान है और इसके लिए बेस प्लान एक्टिव होना जरूरी है।

Airtel के प्लान्स (JioHotstar के साथ)

Airtel भी अपने यूजर्स को सस्ते प्लान में JioHotstar एक्सेस दे रहा है।

Airtel ₹100 प्लान

इस प्लान में आपको 6GB हाई-स्पीड डेटा और 30 दिन का JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिलता है। हालांकि इस प्लान का फायदा लेने के लिए आपके नंबर पर अनलिमिटेड कॉलिंग वाला एक्टिव प्लान होना जरूरी है।

Airtel ₹195 प्लान

यह इस लिस्ट का सबसे वैल्यू-फॉर-मनी प्लान माना जा सकता है। इसमें 12GB डेटा, 1 महीने का JioHotstar सब्सक्रिप्शन और Airtel Xstream Play एक्सेस मिलता है।

Vi के प्लान्स (JioHotstar के साथ)

Vi भी अपने यूजर्स को कई किफायती विकल्प दे रहा है।

Vi ₹44 प्लान

यह सबसे सस्ता ऑप्शन है। इसमें 1GB डेटा (मिडनाइट तक वैलिड) और 30 दिन का JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिलता है।

Vi ₹101 प्लान

  • 5GB डेटा
  • 30 दिन का JioHotstar सब्सक्रिप्शन
  • Vi ₹151 प्लान
  • 4GB डेटा
  • 90 दिन का JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Vi ₹169 प्लान

  • 8GB डेटा
  • 90 दिन का JioHotstar सब्सक्रिप्शन

इन सभी प्लान्स का इस्तेमाल करने के लिए आपके नंबर पर एक्टिव बेस रिचार्ज होना जरूरी है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X