Home
News

शक के घेरे में हैं 261 ट्विटर अकाउंट, सरकार ने मांगी जानकारी!

By Neha

भारत सरकार ने इस साल जनवरी से जून के बीच 261 ट्विटर अकाउंट की जानकारी ट्विटर से मांगी है। साथ ही सरकार ने ट्विटर से 102 खातों को साइट से हटाने के लिए भी कहा है। ट्विटर ने हाल ही में अपनी रिपोर्ट में ये विवरण पेश किया। ट्विटर के मुताबिक, ये जानकारी साल 2016 की तुलना में 55 फीसदी अधिक है। हालांकि ट्विटर ने अभी तक 1 भी ट्विटर अकाउंट बंद नहीं किया है।

शक के घेरे में हैं  261 ट्विटर अकाउंट, सरकार ने मांगी जानकारी!

ट्विटर ने हाल ही में पेश अपनी रिपोर्ट में कहा कि भारत की तरफ से कुल इन्फॉर्मेशन रिक्वेस्ट में 55 परसेंट की बढ़ोत्तरी हुई है। इस साल रिपोर्ट पीरियड में 261 रिक्वेस्ट हैं, जो कि पिछले रिपोर्ट पीरियड में 168 थी। इससे 57 परसेंट अधिक ट्विटर अकाउंट प्रभावित हुए हैं। ट्विटर के मुताबिक, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69ए के तहत इन अकाउंट पर रोक लगाने का आदेश भेजा है।

ट्विटर के बयान में कहा गया है, 'अनुरोध में 60 उपयोगकर्ताओं से जुड़ी सामग्री को हटाने की मांग की गई थी। इसके बाद हमने ट्विटर की सेवा और शर्तों का उल्लंघन के मामले में सिर्फ 16 खातों को सस्पेंड किया है। अब बाकी अकाउंट के बारे में अतिरिक्त जानकारी मांगी गई है।'

बता दें कि केंद्र सरकार, पुलिस और अदालत के अनुरोध के बाद भी माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने हालांकि किसी भी खाते और किसी भी ट्विटर अकाउंट को नहीं हटाया है। ट्विटर ने कहा कि इस अवधि में आतंकवाद से जुड़े 2,99,649 खातों को हटा दिया गया है, जिसमें पिछली अवधि के मुकाबले 20 फीसदी की गिरावट आई है।

ट्विटर ने पोस्ट में कहा, 'हमने एक अगस्त, 2015 की अवधि से 30 जून, 2017 तक आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले कुल 935,897 खातों को निलंबित कर दिया है।'

 
Best Mobiles in India

English summary
Indian government asked 102 accounts to be removed from twitter between Jan to June 2017. more detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X