Home
News

लाखों Chrome यूजर्स पर मंडरा रहा खतरा! नहीं मानी सरकार की ये बात तो पड़ जाएंगे लेने के देने

CERT-In warned Chrome Users:भारत में लाखों लोग ऐसे हैं, जो Google Chrome का इस्तेमाल करते हैं। इन यूजर्स को सरकार ने एक जरूरी वार्निंग दी है। इसके तहत भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया दल (CERT-In) ने विंडोज लैपटॉप पर Google Chrome में कुछ खामियों के बारे में एक हाई सिक्योरिटी रिस्क की चेतावनी जारी की है।

सरकार का कहना है कि ये खामियां स्कैमर्स को यूजर डिवाइस और डेटा से समझौता करने की अनुमति दे सकती हैं। Google Chrome यूजर को सलाह दी जाती है कि वे अपने ब्राउजर को तुरंत अपडेट करें। आइए इसके बारे में जानते हैं।

Google Chrome यूजर्स को सरकार ने दी वॉर्निंग

किन लोगों पर होगा असर?

  • डेस्कटॉप के लिए Google Chrome में एक सिक्योरिटी भेद्यता पाई गई है, जो Windows पर 134.0.6998.177/.178 से पहले के वर्जन को प्रभावित करती है।
  • यह कमी हमलावरों को सिक्योरिटी को दरकिनार करने और यूजर्स के डिवाइस के लिए जोखिम पैदा करने की अनुमति दे सकती है।
  • Google सभी यूजर्स से संभावित खतरों से सुरक्षा के लिए अपने ब्राउजर को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करने का आग्रह कर रहा है।
  • CERT-In टीम ने कहा कि Google Chrome में एक कमी की सूचना दी गई है, जो सिस्टम पर Google Chrome सैंडबॉक्स सिक्योरिटी को दरकिनार करने की अनुमति दे सकती है।
  • साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट का कहना है कि इस सिक्योरिटी वार्निंग के टारगेट में वे यूजर्स शामिल हैं, जो डेस्कटॉप में Google Chrome का उपयोग करते हैं।
  • इन खामियों का प्रभाव जोखिम भरा हो सकता है, जिसमें आपका डेटा बहुत प्रभावित हो सकता है।
  • इससे आपका संवेदनशील डेटा स्कैमर्स के पास जा सकता है, क्योंकि उनके पास आपके डेटा का अनऑफिशियल एक्सेस मिलता है।

यूजर्स को क्या करना होगा?

  • CERT-In ने घोषणा की है कि Google Chrome में सिक्योरिटी समस्याओं को ठीक करने के लिए अपडेट ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
  • एजेंसी सभी यूजर्स से डेस्कटॉप के लिए Google Chrome के लेटेस्ट वर्जन को अपडेट करने को कह रही है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उनके डिवाइस सुरक्षित रहें।

Take a Poll

Chrome ब्राउजर को कैसे अपडेट करें

  • सबसे पहले अपने डेस्कटॉप पर अपने कंप्यूटर पर ब्राउजर खोलें।
  • अब ब्राउजर विंडो के ऊपरी-दाएं कोने में थ्री डॉट मेन्यू पर क्लिक करें।
  • इसके बाद ड्रॉपडाउन मेनू से 'Help' पर जाएं और फिर 'About Google Chrome' पर क्लिक करें।
  • Chrome ऑटोमेटिकली अपडेट की जांच करेगा।
  • ऐसे में अगर कोई अपडेट उपलब्ध है, तो यह ऑटोमेटिकली डाउनलोड और इंस्टॉल होना शुरू हो जाएगा।
  • अपडेट इंस्टॉल हो जाने के बाद, अपडेट प्रोसेस को पूरा करने के लिए 'री लॉन्च' बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपका Chrome ब्राउजर लेटेस्ट सुविधाओं और सिक्योरिटी अपडेट के साथ मिलेगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X