Home
News

Netflix की कमाई पर सरकार कर रही टैक्स वसूलने की तैयारी, जानें पूरा मामला

Netflix की कमाई पर सरकार कर रही टैक्स वसूलने की तैयारी

लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर भारत सरकार कर लगाने की तैयारी कर रही है। यह केंद्र सरकार द्वारा देश में कंज्यूमर को इलेक्ट्रॉनिक कॉमर्स सेवा देने वाली विदेशी डिजिटल कंपनियों पर टैक्स लगाने का यह पहला मामला होगा। दरअसल । टैक्स अधिकारियों की मानें तो अमेरिकी ओटीटी फर्म Netflix Inc ने भारत में अपनी स्ट्रीमिंग सर्विसेज के लिए कुछ कर्मचारी भी रखे हुए हैं, और इनका एक स्थायी इन्फ्रास्ट्रक्चर भी मौजूद है। ऐसे में फर्म की टैक्स चुकाने की इनकी जिम्मेदारी बनती है।

आपको बता दें, पिछले महीने Netflix ने साल की पहली तिमाही में ही वॉल स्ट्रीट अर्निंग एस्टिमेट को पीछे छोड़ दिया है। आपको बता दें, एक रिपोर्ट के अनुसार, टैक्स अधिकारियों ने एक ड्रॉफ्ट ऑर्डर में दावा किया है कि, वर्ष 2021-22 में नेटफ्लिक्स ने भारत से 67.3 लाख डॉलर यानि कि, 55 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि, Netflix ने इस मामले में अभी चुप्पी साध रखी है। उनके तरफ से अभी कोई बयान नहीं आया है।

नेटफ्लिक्स ने 2016 में भारत में अपनी स्ट्रीमिंग सर्विसेज की शुरूआत की थी। जिसके वर्तमान में भारत में 6 मिलियन से ज्यादा कस्टमर हो चुके हैं। Netflix Entertainment Services के वित्तीय आंकड़ों की मानें तो, टॉफलर के सोर्स के मुताबिक कंपनी ने FY21 को 1,529.36 करोड़ रुपये के ग्रॉस रेवेन्यू इकट्ठा किया । भारत में Netflix ने कुल देखने के घंटों में लगभग 30% की वृद्धि की है, हालांकि वित्त वर्ष 21-22 में रेवेन्यू 25% तक बढ़ा है।

वहीं एक अन्य रिपोर्ट की मानें तो OTT सेवाओं पर खर्च किए जाने वाले समय के हिसाब से नेटफिलिक्स का भारत दुनिया का सबसे बड़ा बाजार है। वहीं कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि, भारत में ओटीटी बाजार के लिए सब्सक्रिप्शन आय 2024 तक 3 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है।

जून में शुरू होगा पासवर्ड क्रैकडाउन फीचर

गौरतलब है कि, Netflix ने पिछले महीने ही पासवर्ड क्रैकडाउन फीचर की टाइमलाइन की घोषणा किया है। जिसे अगले महीने यानि कि जून में अमेरिकी यूजर्स के लिए लाया जा सकता है। हालांकि अभी वर्तमान में एक ही अकाउंट को कई यूजर्स पासवर्ड शेयरिंग के माध्यम इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे कंपनी के सब्सक्राइबर्स की संख्या में बढ़ोत्तरी नहीं हो पा रही है। जिसे देखते हुए कंपनी ने पेड पासवर्ड शेयरिंग फीचर को ग्लोबली लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। पिछले साल कंपनी ने इसे मार्च 2023 तक रोल आउट करने की प्लानिंग की थी, लेकिन किसी कारण लागू नहीं किया जा सका है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The Indian government is planning to tax the popular OTT platform Netflix. For this, the Income Tax Department has drafted an order. Let us tell you, Netflix has earned Rs 550 million in the financial year 2021-22 in India.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X