AI Training फ्री में दे रही Indian Government, इन 9 भाषाओं में है उपलब्ध, आप भी बन सकते हैं हिस्सा
AI Training : अगर आप भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI ) में दिलचस्पी रखते हैं, और इसके बारें में कुछ अधिक जानना चाहते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। भारतीय सरकार युवाओं को भारतीय भाषाओं में फ्री AI ट्रेनिंग देने जा रही है। दरअसल इडियन गवर्नमेंट अपने इंडिया 2.0 प्रोग्राम के हिस्से के रूप में एक फ्री ऑनलाइन एआई ट्रेनिंग कोर्स का ऐलान किया है। जिसके तहत युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में बताया जाएगा । इस कोर्स को राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण परिषद (NCVET) और IIT मद्रास से मान्यता प्राप्त है। कोर्स के तहत एआई के बुनियादी सिद्धांतों, एआई एप्लिकेशन और एआई एथिक्स को शामिल किया गया है। यह ट्रेनिंग को 9 भाषाओं में उपलब्ध है।
IIT मद्रास से है मान्यता प्राप्त
स्किल इंडिया और ग्रैब योर वर्नाक्युलर इम्प्रिंट (GUVI) के इस ज्वाइंट ऑनलाइन ट्रेनिंग कोर्स से युवाओं को एआई के बारे में बताया जाएगा। जैसा कि आपको पहले ही यह बता चुके हैं कि, इस ट्रेनिंग कोर्स को राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण परिषद और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मद्रास से मान्यता प्राप्त हुआ है।

9 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगा कोर्स
GUVI ने एक नया फ्री एआई प्रोग्रामिंग कोर्स लॉन्च किया है, जिसे नौ भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराया गया है। इस कोर्स को GUVI की ऑफिशियल वेबसाइट पर युवा साइन अप कर इसका हिस्सा बन सकते है। साइन अप करते वक्त युवाओ से पूछा जाएगा कि क्या उनके पास कोई पहले से कोडिंग का अनुभव है, यदि अनुभव नहीं है, तो वे इस ट्रेनिंग में शामिल हो सकते हैं।
आपको बता दें, GUVI एक प्रमुख एड-टेक कंपनी है, जो व्यक्तिगत शिक्षण समाधान प्रदान करती है। कंपनी को IIT-मद्रास और IIT-अहमदाबाद द्वारा स्थापित किया गया था । जो विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में तकनीकी कौशल को सिखाने पर जोर देती है। GUVI एक ऑनलाइन शिक्षण, अपस्किलिंग और भर्ती के अवसरों की एक विस्तृत श्रृंखला युवाओं को प्रदान करती है।
GUVI का मिशन देश में शिक्षा को अधिक सुलभ बनाना है। कंपनी की मानें तो हर कोई सीखने का अधिकार रखता है, चाहे उनके पास कोई भी बैकग्राउंड हो। GUVI छात्रों को अपने सपनों को पूरा करने और एक अच्छा भविष्य बनाने में मदद करने का काम करती है।


Click it and Unblock the Notifications








