Home
News

Apple Spyware Alert: भारत सरकार एक्शन में! जानें क्यों बढ़ी iPhone यूजर्स की टेंशन

भारत सरकार ने Apple को नया नोटिस जारी किया है, और इसकी वजह है कंपनी द्वारा भेजे गए Mercenary Spyware Threat Notifications। जैसे ही Apple ने दुनिया भर के कुछ iPhone यूजर्स को ये हाई-रिस्क अलर्ट भेजे, भारत में भी कई यूज़र्स तक ये नोटिफिकेशन पहुंचा। इसके बाद मामला गंभीर हो गया, और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने Apple से तुरंत जवाब मांगा है।

इसी बीच CERT-In (Indian Computer Emergency Response Team) ने भी एक पब्लिक एडवाइजरी जारी कर यूज़र्स को सतर्क रहने और अपने iPhones को तुरंत अपडेट करने की सलाह दी है।

iPhone में आया ‘Spyware Danger' अलर्ट!

क्या है यह Spyware Threat Alert?

Apple और Google दोनों समय-समय पर उन यूजर्स को अलर्ट भेजते हैं जो state-backed spyware का निशाना बनते हैं। ये वे अटैक होते हैं जो साधारण मालवेयर की तरह नहीं होते, बल्कि बहुत हाई-लेवल मॉनिटरिंग और टार्गेटिंग के लिए बनाए जाते हैं। ऐसे हमलों के पीछे आमतौर पर किसी सरकार से जुड़े समूह होते हैं, जिनका उद्देश्य होता है।

  • किसी खास व्यक्ति की जासूसी करना
  • संवेदनशील डाटा तक पहुंचना
  • फोन को रिमोटली कंट्रोल करना

Apple ने एक बार फिर ऐसे संभावित अटैक का खतरा जताया, और चुनिंदा यूजर्स को नोटिफिकेशन भेजते हुए तुरंत सुरक्षा कदम उठाने का सुझाव दिया।

सरकार क्यों हुई अलर्ट?

MoneyControl की रिपोर्ट के अनुसार, Apple द्वारा बड़े पैमाने पर ऐसे खतरे के नोटिफिकेशन भेजे जाने के बाद भारत सरकार ने Apple से विस्तृत जवाब मांगा है।

CERT-In ने अपनी एडवाइजरी में साफ लिखा है कि जिन्हें यह अलर्ट मिला है, वे अपने डिवाइस को जांच के लिए हमें भेज सकते हैं या तकनीकी मदद ले सकते हैं। इसके लिए [email protected] पर संपर्क करें।

सरकार चाहती है कि यह समझा जाए कि वास्तव में खतरा कितना बड़ा है? क्या भारत के यूजर्स को खास तौर पर टार्गेट किया गया? Apple ने किस आधार पर ये नोटिफिकेशन भेजे?

क्यों चिंतित हैं एक्सपर्ट?

Esya Centre की डायरेक्टर, मेघना बाल ने कहा कि कमर्शियल स्पाइवेयर का तेजी से फैलना वैश्विक साइबर सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन चुका है। उनका कहना था कि ऐसे अटैक आगे और भी ज्यादा बार और ज्यादा स्मार्ट तरीके से होंगे।

आदर्श रूप से सरकारों को इनके फैलाव पर रोक लगाने के लिए किसी समझौते पर सहमत होना चाहिए, पर असलियत में ऐसा होना मुश्किल है। इसलिए सरकारों को उद्योगों के साथ मिलकर और सक्रिय तरीके से साइबर खतरों का मुकाबला करना चाहिए।

iPhone यूजर्स के लिए सबसे जरूरी सवाल

अगर आपको Apple का यह हाई-रिस्क नोटिफिकेशन मिला है या नहीं भी मिला आप तुरंत ये सुरक्षा कदम अपनाएं।

1. अपना iPhone तुरंत अपडेट करें

  • Settings → General → Software Update
  • नया iOS अपडेट कई सुरक्षा खामियों को तुरंत पैच कर देता है।

2. सभी मैसेजिंग और क्लाउड ऐप्स अपडेट करें

WhatsApp, Telegram, iCloud, Google Drive सभी ऐप्स का अपडेटेड वर्जन यूज करें।

3. Lockdown Mode को ऑन करें

  • यह Apple का सबसे उन्नत सुरक्षा मोड है, जो स्पाइवेयर अटैक रिकवरी में काफी कारगर होता है।
  • Settings → Privacy & Security → Lockdown Mode

4. किसी भी अनजान लिंक या फाइल से दूर रहें

Spyware सबसे ज्यादा फिशिंग लिंक के जरिए ही फोन में आता है।

खतरा असली है, लेकिन बचाव भी मजबूत

Mercenary spyware साधारण खतरा नहीं है, यह बेहद सटीक, महंगा और शक्तिशाली स्पाइवेयर होता है। लेकिन Apple के समय पर अलर्ट, CERT-In की एडवाइजरी और सही सुरक्षा कदमों से जोखिम को काफी हद तक रोका जा सकता है।

अगर आपको ऐसा कोई अलर्ट मिला है, तो उसे हल्के में बिल्कुल न लें, क्योंकि सुरक्षा के मामले में सतर्कता ही सबसे बड़ी ताकत है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Indian Govt Issues Notice to Apple After New Spyware Threat Alerts: CERT-In Releases Advisory
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X