Home
News

रेलवे की सभी सुविधाएं एक जगह! झंझट से मिलेगी मुक्ति; लॉन्च हुआ RailOne App

RailOne App: भारतीय रेलवे ने यात्रियों को शानदार तोहफा दिया है। यात्रा को आसान बनाने के लिए रेलवे सुपर ऐप RailOne लेकर आया है। यहां बिना किसी झंझट के यात्रियों को टिकट बुकिंग से लेकर ट्रेन की स्थिति तक की सभी जानकारियां एक ही जगह पर मिलेंगी।

अब यात्रियों को अलग-अलग ऐप रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस ऐप की वजह से उनका काम काफी आसान हो जाएगा। नए ऐप में क्या सुविधाएं मिलेंगी। आइए सब जानते हैं यहां।

रेलवे की सभी सुविधाएं एक जगह, RailOne App हुआ लॉन्च

RailOne ऐप में क्या-क्या मिलेगा?

इस एक ही ऐप से यात्री कई काम कर सकेंगे।

*आरक्षित और अनारक्षित टिकट बुकिंग

*प्लेटफॉर्म टिकट लेना

*PNR स्टेटस और ट्रेन लोकेशन चेक करना

*कोच पोजीशन देखना

*Rail Madad से शिकायत दर्ज कराना

*फीडबैक और ई कैटरिंग सर्विस का इस्तेमाल

RailOne की खास बातें

RailOne ऐप का इंटरफेस आसान और क्लीन है। यह सभी सेवाओं को एक साथ लाकर बेहतर अनुभव देने पर केंद्रित है

  • यूजर Rail Connect या UTSonMobile लॉगिन से सीधे साइन इन कर सकते हैं।
  • सिंगल साइन ऑन फीचर की मदद से बार बार पासवर्ड याद रखने की जरूरत नहीं होती है।
  • R Wallet फीचर से यूजर mPIN या बायोमेट्रिक के जरिए लॉगिन कर सकते हैं।
  • ऐप में गेस्ट यूजर्स के लिए भी मोबाइल नंबर और ओटीपी से एक्सेस की सुविधा दी गई है।
  • यह ऐप एंड्रॉइड प्ले स्टोर और आईओएस ऐप स्टोर दोनों पर उपलब्ध है।

कैसे इस्तेमाल करें RailOne App?

-इसे प्ले स्टोर या एपल स्टोर से इंस्टॉल कर लें।
- इसके बाद लॉगिन कर लें।
- यात्री अपने रेल कनेक्ट या यूटीएस लॉगिन क्रेडेंशियल का यूज करके भी लॉग इन कर सकते हैं।
- आप ऐप के लिए हिंदी और अंग्रेजी में से अपनी भाषा चुन सकते हैं।

इसमें एक "Do You Know" सेक्शन भी है, जो मूल रूप से एक सामान्य ज्ञान सेक्शन है, जिसमें यात्री को जानकारी मिलती है जैसे कि पहली यात्री ट्रेन कब चली और कहां से कहां तक या भारत का सबसे लंबा रेल मार्ग कौन-सा है।

टिकट बुकिंग में आने वाले हैं तीन बड़े बदलाव

रेलवे टिकट बुकिंग सिस्टम में भी बड़े बदलाव किए जा रहे हैं, जिससे यात्रियों को पहले से बेहतर सुविधा मिलेगी।

पहला बदलाव चार्ट तैयार करने के समय को लेकर है अब चार्ट ट्रेन छूटने से आठ घंटे पहले तैयार किया जाएगा। पहले इसका समय चार घंटे था।

अगर ट्रेन दोपहर दो बजे से पहले है तो उसका चार्ट पिछली रात नौ बजे ही तैयार कर दिया जाएगा। इससे वेटिंग टिकट वालों को जल्दी जानकारी मिल सकेगी।

दूसरा बदलाव तत्काल टिकट बुकिंग के लिए होगा। अब केवल वेरिफाइड यूजर ही तत्काल टिकट बुक कर सकेंगे। इसके लिए आधार या डिजीलॉकर दस्तावेज के माध्यम से ओटीपी वेरिफिकेशन जरूरी होगा।

तीसरा बदलाव रिजर्वेशन सिस्टम की क्षमता को बढ़ाने को लेकर है। दिसंबर 2025 तक नया सिस्टम हर मिनट डेढ़ लाख बुकिंग और चालीस लाख पूछताछ को संभालने में सक्षम होगा।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X