इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में रौनक, टूटे कई सालों के रिकॉर्ड; ये कंपनी बनी हीरो
भारत की स्मार्टफोन मार्केट ने इस साल त्योहारों के सीजन में जबरदस्त उछाल दिखाया है। IDC के मुताबिक, Q3 2025 (जुलाई-सितंबर) में स्मार्टफोन शिपमेंट 4.3% YoY की वृद्धि के साथ 4.8 करोड़ यूनिट तक पहुंच गया, जो पिछले पांच वर्षों का सबसे बड़ा आंकड़ा है।
इस बार ग्रोथ की असली वजह एंट्री-लेवल फोन नहीं, बल्कि प्रीमियम और हाई-वैल्यू स्मार्टफोन्स रहे, जिनकी डिमांड पहले से कहीं अधिक रही।

प्रीमियम फोन बने मार्केट के ग्रोथ इंजन
IDC रिपोर्ट के अनुसार, इस तिमाही में दो चीजें साफ दिखीं।
- प्रीमियम सेगमेंट की डिमांड बढ़ी
- एंट्री-लेवल Android फोनों में सुस्ती
फेस्टिव सेल में नए लॉन्च, भारी डिस्काउंट्स और ट्रेड-इन ऑफर्स ने मार्केट को ऊपर धकेला।
ब्रांड परफॉर्मेंस: कौन रहा आगे?
Vivo ने लगातार 7वीं तिमाही में टॉप पोजिशन बनाए रखी है। वीवो के फोन मिड-रेंज में अच्छा रिस्पॉन्स बटोरते हैं।कंपनी का बड़ा पोर्टफोलियो और ऑनलाइन-ऑफलाइन चैनलों में मजबूत पकड़ इसका बड़ा कारण है।
OPPO ने Samsung को छोड़ा पीछे
- ऑफलाइन प्लान्स और ट्रेड स्कीमों ने इसे बढ़त दिलाई।
- Motorola सबसे तेजी से बढ़ने वाला ब्रांड बना
- 52.4% YoY ग्रोथ के साथ इसने सभी ब्रांडों को पीछे छोड़ दिया।
Apple ने भारत में बनाया नया इतिहास
- 25.6% YoY ग्रोथ, पहली बार 5 मिलियन यूनिट शिपमेंट, और चौथा स्थान हासिल किया।
- Apple का अब तक का सबसे बेहतरीन तिमाही प्रदर्शन
- iPhone 16 इस तिमाही का सबसे ज्यादा शिप होने वाला मॉडल रहा (5% मार्केट शेयर)।
- iPhone 17 सीरीज और iPhone Air ने Apple की Q3 शिपमेंट्स में 16% योगदान दिया।
- यह 2021 के बाद Apple की सबसे मजबूत लॉन्च-तिमाही रही।
IDC के अनुसार, इस बार ग्रोथ को बढ़ाने वाले प्रमुख फैक्टर थे।
- भारी डिस्काउंट
- ट्रेड-इन ऑफर्स
- EMI और लचीले भुगतान विकल्प
- पुराने Apple और Samsung फ्लैगशिप पर जोरदार सेल
कीमत-आधारित सेगमेंट का ब्रेकडाउन
- Average Selling Price (ASP)
- ASP बढ़कर US$294 हुआ (13.7% YoY बढ़त)
- प्रीमियम और हाई-एंड फोन की डिमांड में उछाल दिखाता है।
- Entry-Level (US$100 से कम)
- 35.3% YoY ग्रोथ, मार्केट शेयर 13% से बढ़कर 16%
Xiaomi, realme और vivo ने 50% से ज्यादा हिस्सेदारी ली।
Mass Budget (US$100-US$200)
शिपमेंट में 8.8% गिरावट, शेयर 45% से घटकर 40%
टॉप मॉडल: OPPO A5, vivo T4X
Entry-Premium (US$200-US$400)
शिपमेंट में 4.9% कमी, शेयर 29% से घटकर 26%
लीडर्स: vivo, OPPO, Samsung
बेस्ट मॉडल: Motorola Edge 60 Fusion
Mid-Premium (US$400-US$600)
10.7% YoY ग्रोथ, शेयर 3% से बढ़कर 4%
Samsung सबसे आगे, OPPO और OnePlus पीछे
Galaxy S24 ने इस सेगमेंट में 25% योगदान दिया (ई-कॉमर्स की भारी छूट की वजह से) भारत की स्मार्टफोन मार्केट में 2025 का यह ग्रोथ पैटर्न साफ बताता है कि यूजर्स अब सिर्फ सस्ता नहीं, बल्कि बेहतर फीचर्स, तेज परफॉर्मेंस और लंबी लाइफ वाले प्रीमियम स्मार्टफोन को ज्यादा पसंद कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications