Home
News

ISRO ने आज Cartosat-3 को सफलतापूर्वक किया लॉन्च, अंतरिक्ष से सभी दुश्मनों पर रखेगा पैनी नज़र

आज एक बार फिर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने इतिहास रच दिया है। इसरो ने आज अंतरिक्ष में भारत के दुश्मनों पर नज़र रखने के लिए एक आंख को भेजा है। जी हां, ये भारत की एक ऐसी आंख है, जो अंतरिक्ष से भारत के सभी दुशमनों पर कड़ी नज़र रखेगी और देश को आगाह करेगी। भारत की इस सुरक्षा आंख का नाम कार्टोसैट-3 है।

ISRO ने आज Cartosat-3 को सफलतापूर्वक किया लॉन्च, अंतरिक्ष से सभी दुश्मनों पर रखेगा पैनी नज़र

Cartosat-3 का हुआ सफल प्रक्षेपण

कार्टोसैट-3 का आज भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने सफलतापूर्वक प्रक्षेपन किया और अपनी कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया है। आपको बता दें कि कार्टोसैट-3 कार्टोसैट सीरीज का एक नया और लेटेस्ट सैटेलाइट है। इस पहले भी इस सीरीज के 8 सैटेलाइट को अंतरिक्ष में भेजा गया है। इस सैटेलाइट के साथ-साथ अमेरिका के भी 13 छोटे-छोटे सैटेलाइट को भी अंतरिक्ष में भेजा गया है और उन्हें भी सफलतापूर्वक अपनी-अपनी कक्षाओं में स्थापित कर दिया गया है।

PSLV-C47 द्वारा गया कार्टोसैट-3

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानि इसरो की इस कामयाबी पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है। पीएम मोदी ने एक ट्वीट के जरिए इसरो को बधाई देते हुए कहा कि, "मैं इसरो की टीम को PSLV-C47 द्वारा कार्टोसैट-3 सैटेलाइट और संयुक्त राज्य अमेरिका के एक दर्जन से ज्यादा नैनो सैटेलाइट के सफलतापूर्वक प्रक्षेपण की बधाई देता हूं।" कार्टोसैट-3 भारत के हाई रिज्यॉल्यूशन क्षमता को बढ़ाएगा। इसरो ने पूरे देश को एक बार फिर गौरवान्वित किया है।

9:28 बजे हुआ रवाना

आपको बता दें कि आज यानि बुधवार की सुबह श्रीहरिकोटा से कार्टोसैट-3 का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया। इस सैटेलाइट को PSLV-C47 नाम के रॉकेट के द्वारा अंतरिक्ष में भेजा गया है। इस रॉकेट के साथ ही अमेरिका के 13 नैनो सैटेलाइट को भी स्पेस में भेजा गया है। आपको बता दें कि ये सैटेलाइट किसी भी दुश्मन की हर गतिविधियों पर काफी पैनी नज़र रखेगा।

इस सैटेलाइट के लिए मंगलवार सुबर 7:28 बजे से ही काउंटडाउन शुरू हो गया था। जिसके बाद आज सुबह श्रीहरिकोटा से 9:28 बजे कार्टोसैट-3 के साथ अमेरिका के 13 छोटे सैटेलाइट को PSLV-C47 के द्वारा रवाना किया गया। कार्टोसैट-3 का वजन 1625 किलोग्राम होगा और इसे 509 किलोमीटर दूर कक्षा स्थापित किया जाएगा। इसकी उम्र 5 साल होगी।

कार्टोसेट के बारे में...

कार्टोसेट के बारे में अगर आपको कुछ बताएं तो इसका अर्थ ऑब्जरवेशन सैटेलाइट ऐसी सैटेलाइट है। इसकी मदद से अंतरिक्ष में जाकर पृथ्वी की साफ-साफ बिल्कुल साफ तस्वीर ली जा सकती है। इससे पृथ्वी पर किसी भी ऑब्जेक्ट या गतिविधियों की बिल्कुल साफ तस्वीर ली जा सकती है। इससे इतनी साफ तस्वीर ली जा सकती है कि किसी इंसान के हाथ में पहनी हुई घड़ी की सुईयों को भी देखा जा सकता है। कार्टोसेट-3 अंतरिक्ष में जाकर भारत की ज़मीन पर हर हमेशा पैनी नज़र रखेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Today, the Indian Space Research Organization has once again created history. ISRO has sent an eye to monitor India's enemies in space today. Yes, this is an eye of India, which will keep a close watch on all the enemies of India from space and warn the country. The name of this safety eye of India is Cartosat-3.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X