Home
News

भारतीय यूज़र्स ने एक महीने में 2,10,00000 स्मार्टफोन खरीदकर बनाया रिकॉर्ड: आईडीसी रिपोर्ट

कोरोना महामारी के दौरान छोटे-बड़े ज्यादातर सभी बिजनेस ठप्प हो गए थे। लेकिन स्मार्टफोन, लैपटॉप जैसे सेक्टर्स ने बिक्री के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले। कोरोना के चलते मोबाइल और लैपटॉप के इस्तेमाल में इजाफा हुआ जिसके चलते लोगों ने जमकर स्मार्टफोन और लैपटॉप्स की शॉपिंग की। आपको जानकर हैरानी होगी कि भारतीयों ने स्मार्टफोन खरीदने के मामले में एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। भारत में सिर्फ 1 महीने में दो करोड़, 10 लाख स्मार्टफोन्स को खरीदा गया है। ये आंकड़ा अक्तूबर 2020 में भारतीयों द्वारा खरीदे गए स्मार्टफोन का है।

भारतीय यूज़र्स ने एक महीने में 2,10,00000 स्मार्टफोन खरीदकर बनाया रिकॉर्ड: आईडीसी रिपोर्ट

IDC की रिपोर्ट से हुआ खुलासा

IDC की रिपोर्ट कहती है कि 2020 की तीसरी तिमाही से ही भारत में स्मार्टफोन्स की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ने लगी थी। इसके बाद सितंबर में 23 मिलियन यानी दो करोड़ 30 लाख स्मार्टफोन की बिक्री हुई। अक्टूबर में ये संख्या 21 मिलियन यानी दो करोड़ 10 लाख हो गई। बताया जा रहा है कि यह बिक्री ऑनलाइन फेस्टिव और ऑनलाइन शॉपिंग में सुविधा होने की वजह से हुई है।

स्मार्टफोन की खरीदारी में महानगरों ने तोड़ा रिकॉर्ड

IDC की रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे ज्यादा स्मार्टफोन्स की बिक्री महानगरों में हुई है। अक्टूबर में दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू, चेन्नई और कोलकाता महानगरों की 25 फीसदी हिस्सेदार रही। इसके बाद जयपुर, गुड़गांव, चंडीगढ़, लखनऊ, भोपाल और कोयंबटूर जैसे शहरों में सबसे अधिक स्मार्टफोन को खरीदा गया।

34 शहरों पर शाओमी का कब्जा

अक्टूबर में वेबसाइट्स की जरिए हुई सेल में 53 फीसदी बढ़ोतरी हुई। इसके अलावा ऑफलाइन स्टोर्स की बिक्री में 33 फीसदी इजाफा देखने को मिला।ऑनलाइन सेल में देश के 50 प्रमुख शहरों में से 34 शहरों पर शाओमी ने कब्जा जमाया। जबकि ऑफलाइन मार्केट में 44 शहरों के साथ वीवो ने अपनी बढ़त बनाई। अब देखना होगा कि कोरोना वारयस के फिर से बढ़ते इस नए रूप में स्मार्टफोन कंपनियां कौन से नए और कड़े कदम उठाती है और इस महामारी का दुष्प्रभाव दुनियाभर की स्मार्टफोन कंपनियों और यूज़र्स पर कब तक पड़ता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The use of mobiles and laptops increased due to Corona, due to which people shopped heavily for smartphones and laptops. You will be surprised to know that Indians have made a new record in the matter of buying smartphones. Two crore, 10 lakh smartphones have been purchased in just 1 month in India. This figure is of smartphone purchased by Indians in October 2020.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X