Home
News

नए साल पर भारतीयों ने Whatsapp पर किया ये कारनामा, चौंक जाएँगे आप

By Agrahi

इंस्टेंट मैसेज या चैटिंग ऐप की बात करें तो सबसे पहले ध्यान में व्हाट्सऐप ही आता है. हालांकि मैसेजिंग के लिए कई और अन्य ऐप भी हैं लकिन व्हाट्सऐप को फिलहाल कोई और टक्कर देने वाला नहीं लगता है. यही कारण है कि हर दिन व्हाट्सऐप पर करोड़ों मैसेज शेयर किए जाते हैं. अब बात न्यू इयर की करें तो Whatsapp पर करीब 75 बिलियन मैसेज भेजे गए हैं जो कि अब तक की सबसे बड़ी संख्या है.

व्हाट्सऐप ने मैसेज की संख्या बताते हुए कहा है कि 75 बिलियन न्यू इयर ईव को व्हाट्सऐप प्लेटफ़ॉर्म पर भेजे गए हैं. वहीं खासकर भारत की बात करें तो केवल भारत से ही 20 बिलियन मैसेज भेजे गए हैं. WhatsApp की मानें तो 75 बिलियन, प्लेटफ़ॉर्म पर शेयर हुए मैसेज में अब तक सबसे अधिक है.

नए साल पर भारतीयों ने Whatsapp पर किया ये कारनामा, चौंक जाएँगे आप

व्हाट्सऐप पर फिलहाल अभी करीब 1 बिलियन एक्टिव यूज़र्स पूरी दुनियाभर में हैं और इनमें सबसे बड़ा मार्केट व्हाट्सऐप के लिए भारत है. भारत में करीब 200 मिलियन यूज़र्स है जो व्हाट्सऐप इस्तेमाल करते हैं. व्हाट्सऐप के अनुसार न्यू इयर की शाम को भेजे गए 75 बिलियन मैसेज में से करीब 13 बिलियन मैसेज इमेज के रूप में थे और 5 बिलियन मैसेज वीडियो के रूप में थे.

वहीं व्हाट्सऐप की मानें तो यह पूरा डाटा कंपनी ने केवल रात 11.59 बजे से 12बजे तक के बीच ही रिकॉर्ड किया है. यानी कि दिसंबर 31 को व्हाट्सऐप पर काफी ज्यादा जैम रहा जिस वजह से ऐप क्रेश भी हुई. भारत में 1 जनवरी को व्हाट्सऐप करीब 1 घंटे के लिए डाउन रहा.

यूरोप, भारत और मलेशिया के व्हाट्सऐप यूज़र्स एक घंटे से भी अधिक समय के लिए व्हाट्सऐप पर मैसेज नहीं भेज पाए. कंपनी ने भी इस बात की जानकारी थी.

व्हाट्सऐप सबसे ज्यादा अपने सिंपल और आसान UI के लिए जानी जाती है. इस ऐप को इस्तेमाल करना जितना आसान है उतना ही मुश्किल इसे इग्नोर करना है. खासकर आज के समय में जब व्हाट्सऐप कई लोगों के लिए कम्युनिकेशन का एक मजेदार जरिया बन चुका है. शायद ही कोई व्हाट्सऐप से ज्यादा समय के लिए दूर रह पाता हो.

व्हाट्सऐप की एक और खास बात है इसके फीचर्स जो बेहद कमाल हैं. कंपनी अपने यूज़र्स के एक्सपीरियंस को बेहतर करने में लगातार ही काम करती रहती है. जिससे यह ऐप यूज़र्स के लिए टॉप जरुरी ऐप्स में से एक होती है.

 
Best Mobiles in India

English summary
Indian users sent more than 20 billion messages on whatsapp. Total 75 Billion messages were sent on New Year Eve. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X