भारतीय महिला ने Facebook पर खोजा बग, ये मिला ईनाम

पुणे में रहने वाली विजेता पिल्लई ने फेसबुक के बिजनेस ऐप वर्कप्लेस पर एक बग ढूंढा है। उन्होंने एक बड़ी खामी बताई जिसे नजरअंदाज किए जाने पर बड़ा नुकसान हो सकता था। फेसबुक ने विजेता को इस खामी को सामने लाने के लिए रिवॉर्ड देने का ऐलान किया। उन्हें फेसबुक की तरफ से विजेता को 10,000 डॉलर ईनाम के रूप में देने का फैसला किया गया है।

बता दें कि फेसबुक ने हाल ही अपने बिजनेस चैटिंग ऐप वर्कप्लेस को लॉन्च किया था। ये काफी हद तक बिजनेस चैटिंग ऐप स्लैक के जैसा ही है। इस समय कॉर्पोरेट सेक्टर में स्लैक सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है और कंपनी अपने वर्कप्लेस ऐप के जरिए स्लैक की मॉनोपॉली खत्म करना चाहती है।
पढ़ें- बेस्ट डील: 10,000 रुपए से कम में खरीद सकते हैं ये 5 स्मार्टफोन
विजेता ने वर्कप्लेस ऐप में जो कमी ढूंढी है, वो इसके एक्सेस राइट्स से जुड़ी हुई है। ये खामी इस तरह थी कि वर्कप्लेस में शामिल कोई भी कर्मचारी ऐडमिन के अकाउंट को रिसेट कर सकता है और उसके डिटेल्स बदल सकता है। फेसबुक ने माना की ये छोटी खामी थी, लेकिन यूजर्स के लिए ये एक बड़ी परेशानी बन सकती थी।
पढे़ं- बेस्ट डील: 10,000 रुपए से कम में खरीद सकते हैं ये 5 स्मार्टफोन
फेसबुक ने वर्कप्लेस में ये कमी को स्वीकार किया है। सेल्स रिप्रेजेंटेटिव के पद पर काम करने वाली विजेता पिल्लई को फेसबुक ने 1000 डॉलर का ईनाम देने का फैसला किया है। उन्हें ये इनाम की राशी बगक्राउड अकाउंट में दी जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications