Home
News

2025 के Q1 में 5.5% गिरा भारत का स्मार्टफोन मार्केट, Apple ने मारी बाजी: IDC रिपोर्ट

India's Smartphone Market: IDC (इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन) ने अपनी वर्ल्डवाइड क्वार्टरली मोबाइल फोन ट्रैकर रिपोर्ट शेयर की है, जिसमें 2025 की पहली तिमाही (1Q25) में भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट में 5.5% की साल-दर-साल गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान कुल 3.2 करोड़ स्मार्टफोन शिप किए गए, जो लगातार दूसरी तिमाही में गिरावट दर्शाता है। कारण की बात करें तो कमजोर कंज्यूमर डिमांड और पिछले क्वार्टर से बचे स्टॉक ने स्मार्टफोन मार्केट को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है।

2025 के पहले क्वॉर्टर में Apple ने मारी बाजी?

Apple ने मारी बाजी

IDC रिपोर्ट के मुताबिक, टॉप 5 ब्रांड्स में Apple ने सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी ने 23% की वार्षिक वृद्धि दर्ज की। कंपनी ने पहली तिमाही में रिकॉर्ड 30 लाख यूनिट्स शिप कीं। बता दें कि iPhone 16 सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रहा, जो अकेले 4% बाजार हिस्सेदारी के साथ सबसे ऊपर रहा है।

IDC के सीनियर एक्सपर्ट आदित्य रामपाल ने बताया कि साल की शुरुआत में ब्रांड्स ने कम लॉन्च किए और ज्यादा फोकस पुरानी यूनिट्स पर डिस्काउंट और ऑफर्स के जरिए स्टॉक खत्म करने पर रखा। मार्च से नए लॉन्च में तेजी आई और मार्केटिंग गतिविधियों में भी बढ़ोतरी देखी गई।

रिपोर्ट के खास प्वॉइंट

औसत बिक्री मूल्य (ASP) पहली तिमाही में 274 अमेरिकी डॉलर पहुंच गया, जो 4% की साल-दर-साल वृद्धि है।

9000 रुपये से 17000 रुपये वाले बजट सेगमेंट में 21.9% की गिरावट दर्ज की गई, जहां बाजार हिस्सेदारी 48% से घटकर 40% रह गई।
30000 रुपये से 50000 रुपये के मिड-प्रीमियम सेगमेंट में भी 74% की वृद्धि हुई, जहां iPhone 13 और Samsung Galaxy A56 प्रमुख मॉडल रहे।

50000 रुपये से 70000 रुपये तक के प्रीमियम सेगमेंट में सबसे ज्यादा 78.6% की ग्रोथ देखी गई, जिसमें iPhone 16 की हिस्सेदारी 32% रही।

5G स्मार्टफोन का बोलबाला

इस तिमाही में 2.9 करोड़ 5G स्मार्टफोन शिप हुए, जो कुल शिपमेंट का 88% रहा, बता दें कि 1Q24 में यह आंकड़ा 69% था। हालांकि ASP 11% गिरकर 300 डॉलर पर आ गया। बजट सेगमेंट की हिस्सेदारी 7% रही, जिसमें Xiaomi Redmi 14C, realme 14x, OPPO K12x/A3x, और iPhone 16 अग्रणी मॉडल रहे।

चिपसेट और चैनल की स्थिति

बता दें कि Qualcomm बेस्ड स्मार्टफोन की हिस्सेदारी 31.8% रही, जिसमें 40.8% की वृद्धि दर्ज की गई।

वहीं MediaTek की हिस्सेदारी 55.3% से गिरकर 43.6% रह गई, जिसमें 25.5% की गिरावट रही।

ऑफलाइन चैनल की शिपमेंट में 10% की वृद्धि हुई और इसकी हिस्सेदारी 58.1% तक पहुंच गई, जबकि ऑनलाइन शिपमेंट में 21.1% की गिरावट हुई।

Vivo, OPPO और Samsung ने ऑफलाइन चैनल में टॉप स्थान बनाए रखा, जबकि ऑनलाइन में Samsung और Motorola आगे रहे। realme ने Xiaomi को पीछे छोड़कर चौथा स्थान हासिल किया।

IDC का अनुमान है कि 2025 में शिपमेंट में हल्की वृद्धि देखी जा सकती है, जबकि ASP के बढ़ने से कुल मूल्य में मध्यम स्तर की वृद्धि संभव है। ब्रांड्स का फोकस अब ऑफलाइन विस्तार, माइक्रोफाइनेंस विकल्प और जनरेटिव AI फीचर्स को सभी प्राइस सेगमेंट में पेश करने पर रहेगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
India's smartphone market fell by 5.5 percent in Q1 of the year Apple market increased IDC report
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X