Infinix Days Sale: स्मार्टफोन पर 4,000 रुपए तक का डिस्काउंट उपलब्ध
कई स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए सेल का आयोजन कर रही है। कुछ समय पहले ही रियलमी ने भी सेल को पेश किया था। वहीं, वीवो ने भी फ्लिपकार्ट और अमेजन पर सेल का आयोजन किया है। बता दें, अब Infinix और Flipkart ने मिलकर भी अपने सेल का आयोजन कर दिया है।

कंपनी ने इस सेल को "Infinix Days" नाम दिया है। यह सेल 12 फरवरी से शुरू हो चुकी है और 15 फरवरी तक चलेगी। जिसके दौरान Infinix स्मार्टफोन पर बेहतर डिस्काउंट दिया जा रहा है। बता दें, ई-कॉर्मस कंपनी इस सेल के दौरान स्मार्टफोन्स पर 4,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। साथ ही यूजर्स स्मार्टफोन्स की खरीद पर नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज बोनस जैसे ऑफर्स का भी फायदा उठा सकते हैं।
किन स्मार्टफोन पर मिल रहा है डिस्काउंट
Infinix Days सेल के दौरान Infinix Note 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट पर दिया जा रहा है। बता दें, सेल के दौरान स्मार्टफोन के 3जीबी रैम वेरिएंट को 7,999 रुपये और 4जीबी रैम वाले वेरियंट को 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। Infinix नोट 5 स्मार्टफोन में 5.99-इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है और साथ ही हैंडसेट में 16-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। बता दें, स्मार्टफोन 4,500mAh बैटरी के साथ आता है।
वहीं, यूजर्स स्मार्टफोन खरीदने पर 7,750 रुपये का एक्चेज बोनस भी पा सकते हैं। उसी तरह Infinix Note 5 Stylus को सेल के दौरान 12,999 रुपये की कीमत खरीदा जा सकता है। अगर यूजर्स कोई पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज कराते हैं तो कंपनी द्वारा फोन पर 12,600 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है।
बता दें, सेल पर Hot S3X को 9,999 रुपये की कीमत के साथ खरीदा जा सकता है। इसी के साथ Infinix Smart 2 स्मार्टफोन भी सेल पर उपलब्ध कराया गया है। स्मार्टफोन के 2जीबी रैम मॉडल को केवल 4,999 रुपये की कीमत में खरीदा सकते हैं। वहीं, यूजर्स Infinix Smart 2 के 3जीबी रैम वेरिएंट वाले फोन को 5,999 रुपये की कीमत के साथ खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








