भारत में आज Infinix GT 20 Pro और GT Book की होने जा रही एंट्री, जानें क्या कुछ होगा खास
स्मार्टफोन मेकर कंपनी Infinix आज भारत में अपने दो डिवाइस पेश करने जा रहा है। जिसमें Infinix GT 20 Pro स्मार्टफोन और GT Book लैपटॉप शामिल हैं। कंपनी के इस नए मिड-रेंज 5G फोन की कीमत देश में 25,000 रुपये से कम तय की जाएगी।
जिसकी बिक्री फ्लिपकार्ट के माध्यम से होगा। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि, यह भारत में मीडियाटेक डाइमेंशन 8200 अल्टीमेट SoC प्रोसेसर के साथ भारत में लॉन्च किया जाने वाला पहला फोन होगा। तो चलिए आपको इस अपकमिंग फोन और लैपटॉप की अब तक सामने आई सभी डिटेल्स से रूबरू करवाते हैं।

Infinix GT 20 Pro के स्पेक्स- Infinix GT 20 Pro में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78 इंच की LTPS AMOLED फुल HD+ डिस्प्ले मिलेगी। इसका टच सैंपलिंग रेट 360Hz और पीक ब्राइटनेस 1,300 निट्स होगा।
इसके अलावा इसमें एक अलग Pixelworks X5 टर्बो गेमिंग डिस्प्ले चिपसेट शामिल किया जाएगी, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि, यह 90fps तक गेमिंग एक्सपीरियंस और 37 प्रतिशत लो पावर ऑफर करने में सक्षम होगा।

GT 20 Pro में यूजर्स को Mali-G610 MC6 GPU के साथ MediaTek Dimensity 8200 Ultimate प्रोसेसर मिलेगा। जो 12GB तक DDR5X रैम और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आएगा।
वहीं इसके डिजाइन की बात करें तो इसके रियर पैनल पर RGB लाइट के साथ नया साइबर मेचा डिजाइन मिलेगा। इसके साथ ही मेचा लूप लाइटिंग 8 कलर कॉम्बिनेशन और 4 लाइट इफेक्ट्स ऑफर करेंगे। कंपनी ने कंफर्म किया है कि, इस स्मार्टफोन को मेचा ऑरेंज, मेचा सिल्वर और मेचा ब्लू 3 कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया जाएगा।

ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड XOS 14 पर काम करेगा। इसके साथ ही इसमें 108MP का मेन कैमरा, 2MP का डेप्थ कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा होगा। सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसके अलावा GT 20 Pro में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी ।
Infinix GT Book स्पेक्स- इनफिनिक्स के अपकमिंग बजट लैपटॉप में 120Hz रिफ्रेश रेट और 16:10 आस्पेक्ट रेश्यो वाली 16 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले मिलेगी। Infinix GT Book 13वीं पीढ़ी के Intel Core i9 H सीरीज CPU द्वारा संचालित होगा।
इसमें कंपनी 32GB तक LPDDR5X रैम और 1TB तक PCIe 4.0 SSD स्टोरेज देगी। यह नया नोटबुक Nvidia GeForce RTX 4060 लैपटॉप GPU से भी लैस होगा।
इसके साथ ही इस लैपटॉप में डुअल-जेट कूलिंग फैन डिज़ाइन और डुअल-स्टीरियो स्पीकर भी मिल रहे हैं। इसे पावर देने के लिए Infinix GT Book के बॉक्स में 210W एडॉप्टर के साथ 70WHr की बैटरी शामिल की जाएगी। इसके अलावा इसमें अन्य फीचर्स के तौर पर वाई-फाई 6ई, स्पीकर डीटीएस ऑडियो और एक फुल एचडी कैमरा का सपोर्ट मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








