Infinix GT 30 5G+: 1.5K AMOLED डिस्प्ले, गेमिंग ट्रिगर्स और दमदार ऑफर्स के साथ भारत में लॉन्च
Infinix ने भारत में अपना नया गेमिंग स्मार्टफोन Infinix GT 30 5G+ लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹19,499 रखी गई है। यह फोन खासतौर पर गेमिंग और हाई-परफॉर्मेंस यूजर्स के लिए तैयार किया गया है, जिसमें 6.78-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले है जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। डिस्प्ले को Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मिला है।
फोन में MediaTek Dimensity 7300 5G प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 8GB LPDDR5X रैम और 8GB वर्चुअल रैम के साथ जोड़ा गया है। स्टोरेज ऑप्शन 128GB और 256GB UFS 2.2 में मिलेगा। इसमें 6-लेयर VC कूलिंग सिस्टम है, जो पिछले मॉडल से 13% बड़ा है, और 90FPS BGMI गेमिंग का सपोर्ट भी ऑफिशियली Krafton से सर्टिफाइड है।

गेमिंग के लिए इसमें सेगमेंट-फर्स्ट शोल्डर ट्रिगर्स दिए गए हैं, जो इन-गेम कंट्रोल, कैमरा ऑपरेशन और मीडिया प्लेबैक को आसान बनाते हैं। सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Android 15 बेस्ड XOS 15 पर चलता है, जिसमें Floating Window, Dynamic Bar, Game Mode, Kids Mode और Peek Proof जैसे फीचर्स हैं। साथ ही, Infinix ने 2 साल के OS अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है।
डिजाइन की बात करें तो Cyber Mecha डिजाइन के साथ इसमें कस्टमाइज होने वाली व्हाइट LED लाइट्स हैं। कलर ऑप्शन में Pulse Green, Cyber Blue और Blade White शामिल हैं। कैमरा सेटअप में पीछे की तरफ 64MP Sony IMX682 मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और फ्रंट में 13MP सेल्फी कैमरा है। बैटरी 5500mAh की है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
कीमत और ऑफर्स
- 8GB + 128GB वेरिएंट - 19,499 रुपये
- 8GB + 256GB वेरिएंट - 20,999 रुपये
- सेल शुरू: 14 अगस्त से Flipkart और Infinix India Store पर।
लॉन्च ऑफर्स
- 1500 रुपये की छूट ICICI बैंक कार्ड या एक्सचेंज पर
- फ्री GT गेमिंग किट (मैग्नेटिक कूलिंग फैन + GT केस, कीमत 2999 रुपये) सीमित समय के लिए
- यह फोन गेमिंग, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस चाहने वालों के लिए एक पावरफुल ऑप्शन बनकर आया है।


Click it and Unblock the Notifications








