गेमिंग के लिए मिलेगा पावरफुल प्रोसेसर, धांसू फोन ला रहा Infinix; कितनी हो सकती है कीमत?
Infinix ने पिछले साल अप्रैल में मिडरेंज सेगमेंट में GT 20 Pro 5G फोन को लॉन्च किया था। अब कंपनी Infinix GT 30 Pro को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसे हाल ही में IMEI डेटाबेस पर देखा गया है।
जिससे इसके जल्द ही लॉन्च होने का संकेत मिलता है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अपकमिंग फोन में डेडीकेटेड ट्रिगर बटन मिलेगा। इस फोन के बारे में क्या-क्या डिटेल मिली है। आइए जानते हैं विस्तार से।

एक टिपिस्टर के अनुसार, GT 30 Pro में L1 और R1 बटन का एक सेट है, जो एप्लिकेशन शॉर्टकट लॉन्च करने के लिए ट्रिगर के रूप में टास्क हैंडल कर सकता है।
Infinix GT 30 Pro एक्सपेक्टेड स्पेसिफिकेशन
कुछ रिपोर्ट्स में अपकमिंग स्मार्टफोन के एक्सपेक्टेड स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बताया गया है।
डिस्प्ले- इस फोन में 6.78 इंच का फ्लैट एमोलेड डिस्प्ले मिल सकता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1224×2720 पिक्सल रेजॉल्यूशन को सपोर्ट करेगा।
प्रोसेसर- इसमें गेमिंग को ध्यान में रखते हुए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 अल्टीमेट प्रोसेसर दिया जाएगा। यह चिप पिछले मीडियाटेक 8200 अल्टीमेट की तुलना में फास्ट परफॉर्मेंस देता है।
सॉफ्टवेयर- Infinix अपने नए स्मार्टफोन को एंड्रॉइड 15 बेस्ड XOS 15.03 GT स्किन के साथ लॉन्च कर सकता है। इसमें X Boost फीचर भी हो सकता है, जो गेमिंग के दौरान परफॉर्मेंस को बेहतर बनाएगा।
बैटरी- फोन में 5500mAh की बैटरी हो सकती है, जिसे 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।
कैमरा- फोन के पिछले हिस्से पर 108MP का मेन कैमरा OIS के साथ हो सकता है और इसके साथ 8MP का अल्ट्रावाइड शूटर दिया जा सकता है। सेल्फी के लिए फोन में 13MP का सेंसर होने की संभावना है।
मेमोरी- फोन 8GB+256GB, 12GB+256GB और 12GB+512GB की LPDDR5x रैम और UFS 4.0 स्टोरेज कॉम्बिनेशन्स में आ सकता है।
एक्सपेक्टेड कीमत
GT 20 Pro 5G को मई 2024 में भारत में 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। अब देखना ये है कि इन अपग्रेड्स को ध्यान में रखते हुए इंफिनिक्स अपने नए स्मार्टफोन की कीमत कितनी रखती है।


Click it and Unblock the Notifications








