Home
News

108MP कैमरा वाला Infinix GT 30 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च; चेक करें फीचर्स

Infinix GT 30 Pro Launch: Infinix GT 30 Pro मलेशिया में एक नए मिड-रेंज गेमिंग फोन के रूप में लॉन्च किया गया है, जिसके जल्द ही भारत में लॉन्च होने की संभावना है। यह एक गेमिंग फोन है, जिसे पिछले साल के GT 20 Pro के सक्सेसर के तौर पर लॉन्च किया गया है। कंपनी ने नए मॉडल के साथ हार्डवेयर और डिजाइन में कमाल के अपग्रेड पेश किए हैं।

इस फोन में पीछे की तरफ RGB लाइट दी गई है। इसके अलावा फोन में डुअल कैपेसिटिव शोल्डर GT ट्रिगर के साथ एक बोल्ड नया साइबरपंक जैसा साइबर मेचा डिज़ाइन 2.0 मिलता है, जो Infinix में पहली बार देखने को मिल रहा है। इसके अलावा फोन Infinix AI सूट, मीडियाटेक डाइमेंशन 8350 अल्टीमेट चिपसेट और IP64 रेटिंग के साथ आता है। आइए इस खास डिवाइस के बारे में जानते हैं।

मलेशिया के बाद भारत में लॉन्च होगा Infinix GT 30 Pro

भारत में होगा लॉन्च

Infinix GT 30 Pro को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट पर एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। ऐसे में यह उम्मीद करना गलत नहीं होगा कि आने वाले दिनों में कंपनी ऑफिशियली इस फोन को लेकर अनाउंसमेंट कर सकती है।

अब सवाल उठता है कि कंपनी इस फोन को किस कीमत पर ला सकती है। जैसा कि हम जानते हैं कि Infinix ने अपने फोन को गेमिंग-सेंट्रिक डिजाइन के साथ पेश किया है। ऐसे में यह एक मिड-रेंज कीमत वाला फोन होगा, जो भारत में 30,000 की रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। इस प्राइस रेंज में इस फोन की टक्कर iQOO Neo 10R और POCO X7 Pro के साथ हो सकती है।

Infinix GT 30 Pro की कीमत

Infinix GT 30 Pro को मलेशिया में लॉन्च कर दिया गया है। इस फोन को 2 स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया गया है, जिसकी शुरुआती कीमत MYR 1,299 यानी लगभग 26,200 रुपये है।
हैंडसेट को तीन कलर ऑप्शन- डार्क फ्लेयर, ब्लेड व्हाइट और शैडो ऐश में पेश किया गया है।
यह फोन मलेशिया में ऑनलाइन रिटेलर प्लेटफॉर्म के जरिए उपलब्ध है।
इसके 12GB + 256GB मॉडल की कीमत MYR 1,299 यानी तकरीब 26,200 रुपये है।
वहीं इसके 12GB + 512GB मॉडल की कीमत MYR 1,499 यानी तकरीब 30,200 रुपये है।
ऐसे में उम्मीद है कि इस फोन की कीमत भारत में इसके आसपास ही हो सकती है।

Infinix GT 30 Pro के फीचर्स

डिस्प्ले

  • 6.78-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले
  • 144Hz रिफ्रेश रेट
  • 1100 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस
  • 2,304Hz PWM डिमिंग
  • कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i
  • 2,160Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट

प्रोसेसर

  • मीडियाटेक डाइमेंशन 8350 अल्टीमेट चिपसेट
  • 12GB LPDDR5x रैम
  • 512GB UFS 3.1 स्टोरेज
  • Android 15-बेस्ड XOS 15 कस्टम स्किन
  • Infinix AI सूट

कैमरा

  • 108MP का प्राइमरी कैमरा
  • 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस
  • 13MP का सेल्फी कैमरा
  • कनेक्टिविटी
  • 5G
  • 4G LTE
  • वाई-फाई 6
  • ब्लूटूथ 5.4
  • NFC
  • GPS
  • USB टाइप-C पोर्ट

बैटरी

  • 45W फास्ट वायर्ड चार्जिंग
  • 30W वायरलेस चार्जिंग
  • रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट
  • 5,500mAh की बैटरी

अन्य फीचर्स

  • IP64 रेटिंग
  • इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
  • फेस अनलॉक
  • XBoost गेमिंग इंजन
  • VC कूलिंग सिस्टम

Infinix GT 30 Pro में नया क्या है?

Infinix GT 30 Pro, Infinix GT 20 Pro का सक्सेसर है और चिपसेट, डिजाइन और अन्य पहलुओं में कुछ अपग्रेड लाता है।
Infinix GT 30 Pro में मीडियाटेक डाइमेंशन 8350 अल्टीमेट चिपसेट मिलता है, जो डाइमेंशन 8200 अल्टीमेट की जगह लेता है। इससे परफॉर्मेंस में सुधार आना चाहिए।
दोनों ही फोन में 108MP का प्राइमरी कैमरा है, लेकिन GT 30 Pro में केवल 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस है, जबकि GT 20 Pro में डेप्थ और मैक्रो फंक्शन के लिए 2MP के दो लेंस हैं।
हालांकि, GT 30 Pro में फ्रंट कैमरा 32MP लेंस से डाउनग्रेड होकर 13MP सेंसर हो गया है।
Infinix GT 30 Pro में 5,500mAh की बैटरी है, जबकि GT 20 Pro में 5,000mAh की बैटरी है।

क्या Infinix GT 30 Pro को खरीदना सही?

हालांकि भारत में लॉन्च की सटीक तारीख अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन ऑफिशियल टीजर और माइक्रोसाइट से पता चलता है कि आने वाले हफ्तों में Infinix GT 30 Pro देश में लॉन्च हो जाएगा।
ऐसे में अगर आप 25,000-30,000 रुपये की रेंज में RGB डिजाइन और शोल्डर ट्रिगर वाले गेमिंग फोन की तलाश में हैं, तो इस फोन के बारे में सोच सकते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X