Infinix या Motorola? किस फोन में पावरफुल फीचर्स, गेमिंग To कैमरा का फुल कंपेरिजन
Infinix GT 30 Pro आज भारतीय मार्केट में लॉन्च हुआ है। कंपनी इसे गेमिंग सेंट्रिक फोन के तौर पर पेश कर रही है। इसमें पावरफुल फीचर्स दिए गए हैं। फोन की पहली सेल 12 जून से लाइव होगी। इसे फ्लिपकार्ट और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा।
लेटेस्ट फोन का कंपेरिजन कुछ दिन पहले आए Motorola Edge 60 Fusion से हो रहा है। दोनों में क्या फर्क है? किसे खरीदने में समझदारी है और कीमत में कितना अंतर है। सब यहां बताने वाले हैं।

डिजाइन और डिस्प्ले
डिजाइन और डिस्प्ले की बात करें तो Motorola Edge 60 Fusion में 6.7 इंच का कर्व्ड pOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 1.5K रेजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस शामिल है। वहीं, Infinix GT 30 Pro में 6.78 इंच का LTPS AMOLED डिस्प्ले है, जो 144Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है और उतनी ही ब्राइटनेस (4500 निट्स) के साथ आता है।
दोनों ही फोन में Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मिलता है, लेकिन मोटरोला IP68 और IP69 रेटिंग के साथ ज्यादा मजबूत वाटर-रेसिस्टेंस देता है, जबकि Infinix में सिर्फ IP64 रेटिंग है।
परफॉर्मेंस में कौन दमदार?
परफॉर्मेंस के लिहाज से Infinix GT 30 Pro थोड़ा आगे निकलता है क्योंकि इसमें MediaTek Dimensity 8350 Ultimate प्रोसेसर के साथ 12GB LPDDR5x रैम और 256GB UFS 4.0 स्टोरेज मिलती है। दूसरी ओर Motorola में Dimensity 7400 चिप है, 12GB LPDDR4X रैम और uMCP स्टोरेज से लैस है। GT 30 Pro में गेमर्स के लिए वर्चुअल शोल्डर ट्रिगर्स और 3D वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम जैसे फीचर भी दिए गए हैं, जो उसे गेमिंग के लिहाज से बेहतर बनाते हैं।

कैमरा किसका बेहतर
कैमरा सेक्शन में Motorola Edge 60 Fusion में 50MP का Sony सेंसर दिया गया है जो OIS सपोर्ट करता है और इसके साथ 13MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। फ्रंट में 32MP का कैमरा दिया गया है जो 4K वीडियो शूट कर सकता है। दूसरी ओर Infinix में 108MP का मेन कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 13MP का सेल्फी कैमरा है। इनफिनिक्स 4K\@60fps वीडियो शूटिंग में थोड़ी बढ़त बनाता है लेकिन डे-टू-डे कैमरा परफॉर्मेंस में मोटरोला का सोनी सेंसर और AI फीचर्स ज्यादा भरोसेमंद लगते हैं।
बैटरी और चार्जिंग स्पीड
बैटरी दोनों में ही 5,500mAh की है लेकिन चार्जिंग में थोड़ा फर्क है। Motorola में 68W की टर्बो चार्जिंग मिलती है जबकि Infinix में 45W वायर्ड और 30W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट है- यानी वायरलेस चार्जिंग के मामले में GT 30 Pro को एक फायदा है। Motorola का Hello UI एंड्रॉइड 15 के साथ आता है और कंपनी ने तीन साल के OS अपडेट और चार साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है। वहीं, Infinix की सॉफ्टवेयर पॉलिसी उतनी क्लियर नहीं है, जो इसे थोड़ा डाउनग्रेड ले जाती है।
प्राइस कंपेरिजन
Infinix GT 30 Pro
- 8GB + 256GB- 24,999 रुपये
- 12GB + 256GB- 26,999 रुपये
Motorola Edge 60 Fusion
- 8GB + 256GB- 22,999 रुपये
- 12GB + 256GB- 24,999 रुपये
फाइनल वर्डिक्ट
कुल मिलाकर, अगर आप एक ऑलराउंडर, प्रीमियम बिल्ड, बेहतर सॉफ्टवेयर सपोर्ट और मजबूत कैमरा चाहते हैं तो Motorola Edge 60 Fusion बेहतर विकल्प होगा। लेकिन अगर आपका फोकस हाई-परफॉर्मेंस गेमिंग, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, ज्यादा रैम और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स पर है तो Infinix GT 30 Pro एक जबरदस्त वैल्यू-फॉर-मनी डील साबित हो सकता है। Infinix GT 30 Pro आपको गेमिंग और मल्टीटास्किंग में बेहतर अनुभव देगा।
इसकी UFS 4.0 स्टोरेज, LPDDR5x रैम और वेपर चैंबर कूलिंग जैसे फीचर्स इसे पावर यूजर्स के लिए आकर्षक बनाते हैं। Motorola Edge 60 Fusion उन यूजर्स के लिए है जो बैलेंस्ड परफॉर्मेंस के साथ प्रीमियम डिजाइन, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट्स चाहते हैं। इनकी कीमत में महज 2000 रुपये का फर्क है। अगर आपको अपनी जरूरत का सही अंदाजा है तो आपको इन दोनों में से किसी एक फोन सेलेक्ट करने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी। दोनों ही फोन तगड़ी खूबियां ऑफर करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








