Home
News

वायरलेस चार्जिंग वाला सस्ता फोन, पावरफुल प्रोसेसर और शानदार कैमरा भी, कीमत सिर्फ इतनी

आजकल स्मार्टफोन वायरलेस चार्जिंग की सुविधा के साथ आ रहे हैं, लेकिन बड़ी मुसीबत है कि अफोर्डेबल सेगमेंट में बहुत कम ऑप्शन मौजूद हैं। हालांकि, अगर आप अपने लिए वायरलेस चार्जिंग वाला किफायती फोन तलाश रहे हैं, तो आपके लिए Infinix GT 30 Pro सही ऑप्शन हो सकता है।

यह फोन कीमत के लिहाज से शानदार खूबियां तो ऑफर करता ही है, साथ में 30W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी इसे मिला हुआ है। आइए जानते हैं इस फोन के बारे में पूरी डिटेल।

वायरलेस चार्जिंग वाला सस्ता फोन, पावरफुल प्रोसेसर और शानदार कैमरा भी

प्रोसेसर और डिस्प्ले

Infinix GT 30 Pro बजट में प्रीमियम फीचर्स ऑफर करता है। GT 30 Pro में 6.78 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूद विजुअल एक्सपीरियंस देती है। इसके अलावा, फोन में MediaTek Dimensity 8350 अल्टीमेट प्रोसेसर और 12GB तक RAM मौजूद है।

बैटरी और चार्जिंग स्पीड

इसमें 5500 mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें 30W वायरलेस चार्जिंग, 10W रिवर्स वायर्ड और 5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग मिलती है। फोन में बायपास चार्जिंग की सुविधा भी दी गई है।

कैमरा सेटअप कमाल का

स्मार्टफोन में रियर पैनल पर 108MP का प्राइमरी कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 8MP का अल्ट्रावाइड सेंसर मिल रहा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13MP का कैमरा मिलता है। फोन एंड्रॉइड 15 ओएस पर चलता है। इसे प्रमुख ओएस अपडेट मिलेंगे। इसमें अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल रहा है।

क्या होती है वायरलेस चार्जिंग?

वायरलेस चार्जिंग (Wireless Charging) आजकल के स्मार्टफोन में दी जाने वाली नई तकनीक है। इसमें फोन को चार्ज करने के लिए किसी केबल या तार की जरूरत नहीं होती है। इसमें एक चार्जिंग पैड या स्टेशन होता है, जिसपर आप अपना फोन रखते हैं, और वह बिना तार के बिजली भेजकर बैटरी चार्ज कर देता है। इस प्रोसेस में इलेक्ट्रोमैग्नेटिक इंडक्शन का यूज होता है। फोन के अंदर एक कॉइल लगा रहता है, जो इलेक्ट्रिक करंट को मैग्नेटिक फील्ड में बदल देता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X