Infinix Hot 12 : 17 अगस्त को भारत में किया जाएगा लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरे से होगा लैस
Infinix Hot 12 को भारत में लॉन्च करने की पुष्टि हो गई है. Infinix Hot 12 को भारतीय बाजार में 17 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा. Infinix Hot 12 को लेकर खबर है कि इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी जिसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग भी मिलेगी.

इसके अलावा इनफिनिक्स हॉट 12 के साथ 6.82 इंच का एचडी+ डिस्प्ले मिलेगा और फोन में तीन रियर कैमरे होंगे जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का होगा. Infinix के इस फोन की बिक्री Flipkart से होगी. बता दें कि Infinix Hot 12 को इस साल अप्रैल महीने में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया है.
यूट्यूब चैनल पर टीजर जारी
कंपनी ने Infinix Hot 12 की लॉन्चिंग को लेकर यूट्यूब चैनल पर एक टीजर जारी किया है. Infinix ने इस फोन को नाइजीरिया में लेजेंड व्हाइट, लकी ग्रीन (Lucky Green), ओरिजिन ब्लू (Origin Blue ) और रेसिंग ब्लैक (Racing Black) कलर में पेश किया है.
इसे भी पढ़ें : BGMI Ban in India: गेमिंग कंपनियां लगा रही है सरकार के सामने अनब्लॉक की गुहार
भारत में होगा ग्लोबल वेरिएंट पेश
उम्मीद की जा रही है कि भारत में सिर्फ ग्लोबल वेरिएंट को ही पेश किया जाएगा. Infinix Hot 12 में Android 12 के साथ XOS 10.6 है. इसके अलावा इसमें 6.82-इंच HD+ डिस्प्ले TFT IPS डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है. फोन में मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज है.

इनफिनिक्स हॉट 12 के साथ तीन रियर कैमरा
इनफिनिक्स हॉट 12 के साथ तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का और दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है. तीसरा लेंस AI है. फोन के साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है. इसके अलावा इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और 18W फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी है. फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर मिलेंगे, जिसके साथ डीटीएस का भी सपोर्ट मिलेगा.
लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो करें.


Click it and Unblock the Notifications