Home
News

Infinix Hot 9 Pro की सेल हुई शुरू, शानदार कैमरा और बाकी फीचर्स

Infinix एक ऐसी स्मार्टफोन कंपनी है, जो भारत में धीरे-धीरे अपने पैर पसारते जा रही है। अब इस कंपनी ने भारतीय यूज़र्स का विश्वास भी जीतना शुरू कर दिया है। शायद यही वजह से है कि अब इस कंपनी के स्मार्टफोन सेल का इंतजार भी यूज़र्स बेसब्री से करते हैं।

Infinix Hot 9 Pro की बिक्री आज

Infinix Hot 9 Pro की बिक्री आज

आज Infinix Hot 9 Pro को बिक्री के लिए पेश किया जा रहा है। अब इस स्मार्टफोन के बारे में नहीं जानते तो बता दें कि अब से कुछ देर बाद इस फोन को सेल के लिए पेश किया जाएगा। इस फोन को फ्लिपकार्ट पर आज दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। आपको बता दें कि इस फोन की बिक्री कुछ ज्यादा देर तक होने की संभावना है, लिहाजा आप जल्द से जल्द इस फोन को खरीदने के लिए फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर जाएं, ऑफर्स को चेक करें और अपने लिए इस नए फोन को बुक करें।

6.6 इंच की बड़ी डिस्प्ले

6.6 इंच की बड़ी डिस्प्ले

इस फोन में 6.6 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले है। इन दोनों फोन में कंपनी ने होल पंच एलसीडी आईपीएस डिस्प्ले दिया है। इन दोनों ही फोन का ऑस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इन दोनों फोन का स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 90.5% है।

इस फोन का प्रोसेसर भी दमदार

इस फोन का प्रोसेसर भी दमदार

इस फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें कंपनी ने 2.0 गीगाहर्ट्ज़ हीलियो पी22 ऑक्टा-कोर का इस्तेमाल प्रोसेसर के तौर पर किया है। इन दोनों फोन को कंपनी ने सिर्फ एक ही वेरिएंट में पेश किया है। ये दोनों फोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। हालांकि इसके इंटरनल स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

5000 एमएएच की बैटरी

5000 एमएएच की बैटरी

इस फोन में कंपनी ने 5000 एमएएच की बैटरी दी है। कंपनी ने दावा किया है कि ये बैटरी 30 घंटे तक 4जी टॉकटाइम के साथ-साथ 130 घंटे का म्यूज़िक प्लेबैक, 13 घंटे गेमिंग और 19 दिन का स्टैंडबाय टाइम देती है। इसके अलावा इन दोनों ही फोन में कंपनी ने रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक सेंसर दिया है। कनेक्टिविटी के लिए भी इन दोनों फोन में माइक्रो यूएसबी पोर्ट, ब्लूटूथ वी5, 3.5एमएम ऑडियो जैक, यूएसबी ओटीजी, वॉयस वाई-फाई और एफएम रेडियो की सुविधाएं दी गई है।

इस फोन का कैमरा सेटअप

इस फोन का कैमरा सेटअप

इस फोन में कंपनी ने 4 कैमरा के सेटअप दिया है। इसका पहला कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, जो F/1.8 अपर्चर के साथ आता है। इसके अलावा इस फोन का दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल के मैक्रो सेंसर और तीसरा 2 मेगापिक्सल के डेप्थ सेंसर के साथ आता है। इसके अलावा भी इस फोन में चौथा कैमरा है, जो लो लाइट सेंसर के साथ आता है। इस फोन में कंपनी ने क्वॉड एलईडी फ्लैश लाइट भी दिया है। इस फोन में 13 मैगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The Infinix Hot 9 Pro is being offered for sale today. Now if you do not know about this smartphone, then tell that after some time from now, this phone will be introduced for the sale. This phone will be offered for sale on Flipkart from 12 noon today.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X