रिपोर्ट: 160W फास्ट चार्जिंग के साथ लांच हो सकता है Infinix का अगला स्मार्टफोन
इंफीनिक्स (Infinix) यूरोप और एशिया में 2013 से अपने पहचान बनाने में लगा हुआ है खासकर एशिया के कई देशों में इंफीनिक्स के स्मार्टफोन काफी पसंद भी किए जाते हैं। पिछले कई सालों में देखा जाए तो भारत में इंफीनिक्स स्मार्टफोन्स की के ढेरों मॉडल आ चुके हैं, हाल ही में कंपनी ने Infinix Note 10 Pro पेश किया था। ऑनलाइन साइट xda-developers की मानें तो कंपनी 160 वॉट सुपर फास्ट चार्जिंग के साथ नया स्मार्टफोन बाजार में पेश कर सकती है।
साइट में 160W अल्ट्रा फास्ट चार्जर की एक फोटो भी पोस्ट की है जिससे ये अंदेशा लगाया जा सकता है कंपनी इससे जुड़े स्मार्टफोन पर भी काम कर रही है जो बाजार में मौजूद दूसरे स्मार्टफोन के मुकाबले ज्यादा फास्ट चार्ज कर पाएगा। जैसे इस समय देखा जाए तो 65W वॉट के साथ वनप्लस, शाओमी Mi 11 प्रो और Mi 11 अल्ट्रा 67W वॉट के साथ बाजार में सबसे ऊपर हैं।
साइट में ये भी कहा गया है फिलहाल इससे जुड़ी कोई और जानकारी नहीं मिल पाई है जैसे चार्जर से जुड़े स्मार्टफोन में क्या फीचर्स होंगे या फिर उसमें ज्यादा बड़ी बैटरी होगी। अगर देखा जाए तो इनफीनिक्स ने इजिप्ट, इंडोनेशिया और नाइजीरिया में अपने विंडो लैपटॉप सेल करना शुरु किया है, इससे एक अंदेशा और लगाया जा सकता है कि बिना डेडिकेटेड ग्राफिक्स कार्ड के 160W चार्जिंग की जरूरत नहीं पड़ती है।
हाल ही में इनफिनिक्स मीडियाटेक हीलियो G95 चिपसेट के साथ 90Hz सपोर्ट 6.95-इंच स्क्रीन और एंड्रायड 11 ओएस से लैस नोट 10 प्रो उतारा है जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है जो काफी तेज है लेकिन जाहिर सी बात है 160 वॉट चार्जिंग ये भी सपोर्ट नहीं करता है। उम्मीद है Infinix की इस नई डिवाइस से भी पर्दा जल्द ही उठेगा।
News Source : www.xda-developers.com


Click it and Unblock the Notifications









